Rashifal 22 January 2026 : गणेश चतुर्थी पर किस राशि को मिलेगा सौभाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी
मेष राशि
आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में रुकी योजनाएं शुरू होंगी, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को समय पर काम पूरा करना होगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा। कला और साहित्य में रुचि बढ़ेगी। घरेलू मामलों को समझदारी से सुलझाएंगे।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
वृष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ बना रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
आज अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत जारी रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक विचार मन में आएंगे।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। बड़ों से प्रेरणा मिलेगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। रिश्तेदारों से व्यवसाय संबंधी सुझाव मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 3
सिंह राशि
आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सकारात्मक माहौल बना रहेगा। व्यापारिक साझेदारी पर विचार करेंगे। उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। कला से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 6
कन्या राशि
आज धार्मिक स्थल पर समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के योग हैं, जो सुखद रहेगी। आत्ममंथन का समय मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ समय बिताकर पुरानी यादें ताजा होंगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
तुला राशि
आज का दिन उल्लासपूर्ण रहेगा। व्यापारिक यात्रा संभव है। कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों से प्रशंसा मिलेगी। वरिष्ठ लोग पुराने मित्रों से मिल सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराने से संतोष मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि
आज नई उमंगों के साथ दिन की शुरुआत होगी। आर्थिक मामलों में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। गुरुजनों का मार्गदर्शन करियर में सहायक रहेगा। योग व ध्यान से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 2
धनु राशि
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का कार्यक्रम बनेगा। सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 4
मकर राशि
आज खुशियों से भरा दिन रहेगा। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। राजनीतिक या प्रभावशाली संपर्कों से लाभ मिलेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। छात्रों को समय का सही उपयोग करने की जरूरत है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 3
मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गृहिणियां फोन व सामाजिक संवाद में समय बिताएंगी।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 9
