Shani Jayanti 2024 Rashi Upay: शनि जयंती पर राशि के अनुसार उपाय कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Shani jayanti 2024 Rashi Upay:  शनि जयंती का पर्व प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है. इस वर्ष यानी कि 2024 में यह पर्व 6 जून को मनाया जाएगा।
Shani Jayanti 2024 Rashi Upay

Shani jayanti 2024 Rashi Upay:  शनि जयंती का पर्व प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है. इस वर्ष यानी कि 2024 में यह पर्व 6 जून को मनाया जाएगा। यह पर्व शनि देव को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से शनि की पूजा अर्चना की जाती है. लेकिन शनि देव से जुड़े कुछ उपाय हैं जिनके बारे में हम जानेंगे। 

Shani jayanti 2024 Rashi Upay: शनि देव को सूर्य पुत्र कहा जाता है. साथ की ये कर्मफल के देवता भी कहलाते हैं. प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनि देव का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस दिन भक्तगण विधि-विधान से शनि देव की पूजा अर्चना करते हैं, ताकि शनिदेव की कृपा उनके ऊपर बनी रहे. कहा जाता है कि शनि देव जिसके ऊपर खुश होते हैं, उसे कभी किसी भी चीज की कमी नहीं होती है, लेकिन जिसके ऊपर चिढ़ गए उसे पूरी तरह से बर्बाद करके ही छोड़ते हैं. शनि देव का कृपा का असर प्रत्येक राशि पर होता है. इसलिए सभी राशियों के जातकों को इस दिन शनि की कृपा पाने के लिए उपाय करना चाहिए, ताकि शनिदेव आपसे रूठे नहीं। साथ  अपना आशीर्वाद आपके ऊपर बनाए रखें। 

शनि जयंती पर मेष राशि के उपाय ( Aries)

Shani Jayanti 2024 Mesh Rashi Ke Upay: शनि जयंती के दिन मेष राशि के जातकों को सुबह स्नान के बाद सूर्य अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद 108 दाने वाली रुद्राक्ष या तुलसी की माला के साथ, 108 बार ॐ खां खीं खूं सः मन्दाय स्वाहाः मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके बाद काले तिल और सरसो के तेल का दीया शाम के समय वासुदेव को अर्पित करें। 

शनि जयंती पर वृषभ राशि के उपाय (Tauras) 

Shani Jayanti 2024 Vrishabh Rashi ke Upay: शनि जयंती के अवसर पर वृषभ राशि के जातकों को स्नान के पश्चात ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप 21 बार करना चाहिए। इसके अलावा कलश में गंजगाजल भरकर दान करना चाहिए। 

शनि जयंती पर मिथुन राशि के उपाय (Gemini) 

Shani Jayanti 2024 Mithun Rashi Ke Upay: मिथुन राशि के जातकों को शनि जयंती के दिन के दिन सुबह स्नान के बाद ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप 101 बार करना चाहिए। इसके साथ ही जरुरतमंदो को वस्त्र दान करना चाहिए। 

शनि जयंती पर कर्क राशि के उपाय (Cancer)

Shani Jayanti 2024 Kark Rashi Upay: शनि जयंती के दिन कर्क राशि वालों को प्रातः काल स्नान के बाद ॐ मन्दचेष्टाय नमः मंत्र का जाप 51 बार करना चाहिए। साथ ही तिल, उड़द आदि का दान करना चाहिए। 

शनि जयंती पर सिंह राशि के उपाय (Leo)

Shani Jayanti 2024 Singh Rashi Ke Upay: शनि जयंती के दिन सिंह राशि के जातकों को स्नान के बाद शनि देव का ध्यान करना चाहिए, साथ ही ॐ वरेण्याय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। अंत में जामुन का भोग लगाना चाहिए। 

शनि जयंती पर कन्या राशि के उपाय (Vigro)

Shani Jayanti 2024 Kanya Rashi Ke Upay: शनि जयंती के दिन कन्या राशि के जातकों स्नान से निवृत होकर ॐ छाया पुत्राय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। साथ गरीबों को जूते-चप्पल दान करना चाहिए। 

शनि जयंती पर तुला राशि के उपाय ( Libra)

Shani Jayanti 2024 Tula Rashi Ke Upay: शनि जयंती के तुला राशि के जातकों स्नान के निवृत होकर शनि देव का ध्यान करते हुए ॐ शर्वाय नमः मंत्र का जाप लगभग 11 मिनट तक करना चाहिए। साथ ही काले वस्त्र दान करना चाहिए और सरसो के तेल का दीया जलाना चाहिए।

शनि जयंती पर वृश्चिक राशि के उपाय (Scorpio)

Shani Jayanti 2024 Vrishchik Rashi Ke Upay: शनि जयंती के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को सुबह जल्दी स्नान दे निवृत होकर ॐ सर्वेशाय नमः मंत्र की की एक माला जाप करना चाहिए। और लोहे की वस्तु दान करना चाहिए। 

शनि जयंती पर धनु राशि के उपाय (Sagittarius) 

Shani Jayanti 2024 Dhanu Rashi Upay: शनि जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद ॐ सर्वाभीष्ट प्रदायिने नमः मंत्र का जाप 101 बार करना चाहिए। और काले छाते का दान करना चाहिए। 

शनि जयंती पर मकर राशि के उपाय (Capricorn) 

Shani Jayanti 2024 Makar Rashi Ke Upay: शनि जयंती के दिन मकर राशि के जातकों को सुबह स्नान से निवृत होकर ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः मंत्र का जाप 21 बार करना चाहिए। और गाय का दान करना चाहिए। यदि गाय नहीं है तो रूपए दान करें। 

शनि जयंती पर कुंभ राशि के उपाय (Aquarius)

Shani Jayanti 2024 Kumbh Rashi Ke Upay: शनि जयंती के दिन कुंभ राशि के जातकों सुबह स्नान के बाद ॐ सुन्दराय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। साथ ही शनि की किसी भी प्रिय वस्तु का दान करना चाहिए। 

शनि जयंती पर मीन राशि के उपाय (Pisces) 

Shani Jayanti 2024 Meen Rashi Ke Upay: शनि जयंती के दिन मीन राशि के जातकों को सुबह स्नान के बाद शनि देव का ध्यान करते हुए 51 बार ॐ सौम्याय नमः मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला के साथ करना चाहिए। साथ ही स्वर्ण का दान करना चाहिए।    

Share this story