Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा क्या है? जानें इसके प्रभाव और उपाय 

Shani Ki Mahadasha: कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते जातक को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन ग्रहों में सबसे ताकतवर है शनि। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है।
Shani Ki Mahadasha

Shani Ki Mahadasha: कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव के चलते जातक को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन ग्रहों में सबसे ताकतवर है शनि। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। यह आदमी के कर्मों के हिसाब से उन्हें दंड और अच्छे परिणाम देते हैं। 

Shani ki Mahadasha Kya Hai: शनि देव को कर्म फल का देवता कहा जाता है. वे आदमी को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. जो व्यक्ति जीवन में अच्छे कार्य करता है उसे अच्छे फल मिलते हैं. और जो बुरे कर्म करता है उसे बुरे  परिणामों को भुगतना पड़ता है। आदमी की कुंडली में ग्रहों का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। लेकिन इन ग्रहों में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है तो शनि का। कभी-कभी शनि का प्रभाव कुंडली में सही होने के बावजूद भी उनकी महादशा का प्रभाव आदमी के जीवन में पड़ता है। ज्योतिषियों का कहना है कि शनि की महादशा जिस व्यक्ति के जीवन में पढ़ती है, तो उसको कई तरीकों से बर्बाद कर देती है। उसको शारीरिक कष्ट, पारिवारिक कष्ट और आर्थिक कष्ट सब कुछ झेलना पड़ता है। शनि की महादशा का समय 19 वर्षों का होता है. यानी कि 19 वर्षों के पश्चात यह दोबारा जातक की कुंडली में प्रवेश करती है. 

शनि की महादशा के लक्षण या प्रभाव 

Shani Ki Mahadasha Ke Lakshan: 1.जब किसी व्यक्ति पर शनि की महादशा लगती है, तब उसे आदमी के अंदर दुर्गुण भाव आ जाते हैं, जैसे की चोरी करना नशे का आदी होना. जब इस तरह के व्यवहार आदमी के अंदर आने लगे, तो समझ जाना चाहिए कि शनि की महादशा उसके ऊपर लग चुकी है।

2. कभी-कभी घर से महंगी वस्तुएं चोरी हो जाती है। या तो महंगी वस्तुएं टूट भी जाती हैं। जब ऐसी स्थिति घर में निर्मित हो जाए तो समझ जाना चाहिए कि शनि की महादशा पीछे पड़ चुकी है। 

3. कभी-कभी आदमी के जीवन में कुछ घटनाएं अचानक होते हैं, जैसे कि घर में चोरी होना, अचानक किसी का एक्सीडेंट होना,

 बड़ी बीमारी होना आदि शनि की महादशा के लक्षण हैं।

4. शनि की महादशा लगने पर घर में कलह मचने लगती है। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल नहीं बैठते हैं। सभी एक दूसरे को द्वेष की भावना से देखते हैं। घर में मनमुटाव की स्थिति बनी रहती है।

शनि की महादशा से बचाव 

 Shani ki Mahadasha Ke Upay: यदि आपके ऊपर शनि की महादशा चल रही है, तो आप प्रतिदिन पीपल के पेड़ पर अर्घ्य दें इसके बाद प्रतिदिन शाम को पीपल के वृक्ष के चारों ओर सरसो के तेल का दीया जलाकर रखें। इसके अलावा शनिवार के दिन शनि देव का व्रत रखें। उस दिन विधि विधान से शनि देव की पूजा करें और शनि चालीसा का पाठ करें। शनि की महादशा को दूर करने के लिए किसी का अपमान ना करें। इसके अलावा रोज सुबह महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. ज्योतिषियों का कहना है कि इससे 90 दिनों में आपको शनि की महादशा का असर दूर होता दिखाई देगा।

Share this story