Jyotish: कभी नहीं रह सकते सुखी अगर कमजोर है शुक्र ,ऐसे करें मजबूत

ज्योतिष: इस तरह शुक्र को मजबूत कर आप बच सकते हैं मुश्किलों से, जानिए यहां किस तरह से मिलेगा जीवन का हर सुख 
Venus
ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि शुक्र की वजह से ही मुश्किलें बढ़ती हैं और अगर शुक्र शुभ हो तो जीवन में मुश्किलें कम आती हैं।

Shukra ko majboot karne ke upay: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को नौ ग्रहों में एक माना गया है। यह शुभ ग्रह है, लेकिन कई स्थानों पर इसे दैत्यराज भी बताया गया है। ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि शुक्र की वजह से ही मुश्किलें बढ़ती हैं और अगर शुक्र शुभ हो तो जीवन में मुश्किलें कम आती हैं। इसके अलावा शुक्र को सुख का मालिक भी माना गया है। कहते हैं कि संजीवनी का कारक भी शुक्र ग्रह भी है। आइए जानते हैं कि शुक्र किस प्रकार हमारे जीवन पर असर डालता है और इसे मजबूत करने के लिए क्या-क्या उपाय बताए गए हैं। 

ज्योतिष कहता कहता है कि वैभव, विलास, सुख-संपत्ति और धन का कारक ग्रह है। पारिवारिक   सुख का कारक भी शुक्र ग्रह ही होता है। इनके अलावा विलासिता के लिए भी शुक्र ग्रह ही विशेष महत्व रखते हैं।

शुक्र के कमजोर होने के लक्षण (kamjor shukra ke lakshan)

यदि शुक्र कमजोर है तो जातक को आँखों की समस्या रहती है। साथ ही मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर किसी पुरूष का शुक्र कमजोर है तो उसे स्त्री सुख में बाधा उत्पन्न होती है। और अगर किसी महिला का शुक्र कमजोर है तो उसे अच्छा व आकर्षक पति नहीं मिल सकता है। इनके अलावा कमजोर शुक्र दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें उत्पन्न करती हैं। इतना ही नहीं कमजोर शुक्र का जातक ज्यादातर दिखावा पसंद करते हैं। 

मजबूत शुक्र के लक्षण (majboot shukra ke lakshan) 

शुक्र जब मजबूत होगा तो जातक बहुत आकर्षक होता है। हालांकि एक बात ये भी है कि व्यक्ति दिखने में जैसा भी हो परंतु उसका व्यवहार बहुत अच्छा होता है। ऐसे लोगों के पास यदि कुछ न भी हो तो व्यक्ति आकर्षक और वैभवशाली जीवन जीता है। साथ ही ऐसे लोग मीडिया, कला या फ़िल्म के क्षेत्र में जाते हैं। वहीं जब ऐसे लोग मेडिकल के क्षेत्र में जाते हैं तो बहुत जल्द प्रसिद्धि पाते हैं। इतना ही नहीं मजबूत शुक्र वाला जातक महिलाओं से अधिक सम्मान पाता है। 

शुक्र को कैसे करें मजबूत(shukra ko majboot kaise kare) 

शुक्र को मजबूत का इसका लाभ पाने के लिए सुबह स्नान के पश्चात या शाम को सूर्यास्त के बाद शुक्र के मंत्र का जाप करना चहिये। मंत्र है- ॐ शुं शुक्राय नमः' इस मंत्र का जाप करें। 

सुगंधित इत्र का इस्तेमाल करें।

किसी जानकार से सलाह लेकर ओपल या हीरा धारण करें। 

अपने कार्यस्थल पर कांच की फूल रखें।

साफ सुथरे और अनुशासन में रहकर अपना जीवन बिताएं। 

सुबह के समय में मिश्री और दोपहर के समय में दही अवश्य खाएं। 

चमकदार सफेद रंग के कपडों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। साथ ही जहां तक संभव हो काले रंग के वस्त्रों के इस्तेमाल से बचें। 

Share this story