Venus Transit: शुक्र का राशि परिवर्तन, इन 6 राशि वालों की उलझनें होगी खत्म, अपार धन लाभ भी होगा

Venus Transit: जीवन में सुख समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। 
Venus
Venus Transit: जीवन में सुख समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। 

Venus Transit: ज्योतिष में शुक्र को धन-संपत्ति, वैवाहिक जीवन सुंदरता, स्त्री सुख, संतान सुख का कारक माना गया है। जातक के जीवन में सुख समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है।

इसके अलावा जातक के अंदर कला का विकास शुक्र के प्रभाव से ही होता है। ज्योतिष के जानकारों की माने तो कुंडली में शुक्र के शुभ या अशुभ होने से व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। मीन राशि में शुक्र उच्च का होता है और कन्या राशि में इसे नीच का माना जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि में एक खास गतिविधि है।

जिसका प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों पर पड़ता है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन 04 मई की रात्रि 01 बजकर 39 मिनट पर मेष से वृषभ राशि में हुआ है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है वहीं कुछ के लिए उलझनें खत्म होने वाली है। आइये जानते हैं कि अगले एक महीने तक आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष- प्रेम-विवाह के मामलों में दिक्कत आ सकती है। रिश्तों में समस्या उत्पन्न होगी, खासकर दोस्ती के मामले में सतर्क रहें। आंखों की समस्या से बचना होगा।


वृषभ-  विवाह के मामले आगे बढ़ सकते हैं। अविवाहित जातकों का विवाह तय होगा। लव लाइफ में आकर्षण बढेगा।


मिथुन- सेहत पर ध्यान दें। संतान की चिंता सताएगी। हालांकि अचानक धन लाभ का संकेत है। शुगर की समस्या से परेशान हो सकते हैं।

कर्क- करियर में परिवर्तित का संकेत है। संपत्ति औऱ धन के मामले में सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंध में समस्या आ सकती है। 

सिंह- नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। संपत्ति में इन्वेस्टमेंट से लाभ की प्रबल संभावना है। आंख से संबंधित समस्या का ध्यान देना आपके लिए आवश्यक है। 

कन्या- विवाह के मामलों में सफलता मिलेगी। धन और उपहार का लाभ भी आपको मिलेगा। चारित्रिक दोष लग सकता है, इसलिए सतर्क रहें। 

तुला- प्रेम और रिश्तों में बाधाएं आएगी। कोई भी आवश्यक निर्णय लेने से बचें। वैवाहिक जीवन में कोई तीसरा आ सकता है।

वृश्चिक- जीवन में नए रिश्ते के शुरुआत का समय है। आर्थिक और संपत्ति के मामले में लाभ होगा। अपयश का शिकार होने से बचें।

धनु- दौड़ भाग बढ़ने वाली है। करियर में सफलता मिलने वाली है। धन के खर्चे पर नियंत्रण रखें।

मकर- विवाह के मामलों में गति आएगी। मानसिक तनाव धीरे धीरे कम होगा। 

कुंभ- बहुत सारा आकर्षण पैदा होगा.  संपत्ति का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन पर ध्यान रखना होगा। 

मीन- अनावश्यक उलझन बढ़ेंगी। नजदीकी रिश्तों में समस्या आ सकती है। हालांकि किसी मित्र की सहायता आपको मिलेगी।

Share this story