Shukra Shani Gochar Rashifal : आज शनिदेव हुए उदय, तीन दिन बाद इस खास ग्रह के साथ मिलकर करेंगे कई राशि वालों को मालामाल

शनि कब उदय हो रहे हैं?
वहीं ज्योतिष में बताया गया है कि ग्रहों के गोचर से कई राशि के जातकों को लाभ होता है तो कई राशि वालों को हानि का भी सामना करना पड़ता है। पंचांग के अनुसार 18 मार्च 2024, दिन सोमवार को शनि ग्रह उदय हो गए है, जोकि 11 फरवरी 2024 को अस्त हुए थे। पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2024 को उदित शनि के साथ भौतिक सुखों के दाता शुक्र ग्रह युति करने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार शनिदेव के उदय होने के तीन दिन बाद ही शुक्रदेव के साथ युति करना कई राशि वालों को मालामाल कर सकता है। तो आइए जानते हैं शुक्र और शनि की युति किन राशि वालों को मालामाल कर सकती है।
Shukra Shani Gochar Rashifal
मेष राशि
कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। शनि और शुक्रदेव के प्रभाव से आपके वेतन आदि में वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन प्राप्त होन की संभावना है। लंबी बीमारी से निजात मिलने के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
शुक्र और शनि के इस गोचर से आपके खर्चाें में वृद्धि हो सकती है, लेकिन धन आगमन की भी संभावना है। करिअर में तरक्की के योग हैं। पाटर्नर के साथ प्रेम में लबरेज रहेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रास्तव मिल सकते हैं।
धनु राशि
लंबे समय से धन की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को किसी के सहयोग से धन लाभ मिलेगा। सहकर्मियों से बनाकर रखेंगे तो लाभ की संभावना बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम से रहेंगे तो लाभ मिलेगा, वरना कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।