Sita Navami 2024 : सीता नवमी कब है, जानें क्या है इस व्रत का ये खास महत्व

Sita Navami 2024 Date, Shubh Muhurat And Importance in Hindi 

seeta navami ka kya mahatva hai in hindi

Sita Navami Shubh Muhurat

सीता नवमी पर क्या करें?

Sita Navami Importance

धर्म-ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली

Sita Navami 2024 : सीता नवमी का पर्व माता सीता जी को समर्पित है। इस पर्व को सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है। सीता नवमी का व्रत करने से महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है और उनके जीवन में खुशियां छायी रहती हैं। कहा जाता है कि बैशाख मास की इसी तिथि को महाराज जनक को सीता जी खेत मेें हल चलाते हुए प्राप्त हुईं और उन्होंने उन्हें पुत्री के रुप में स्वीकार किया।

सीता नवमी की तिथि

मान्यता है कि यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए और नवयुवतियों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से कन्याओं को शीघ्र ही पति की प्राप्ति होती है और सुहागिन महिलाओं के पति की आयु बढ़ती है। साल 2024  में सीता नवमी का पर्व 16 मई 2024 को मनाया जाएगा।

सीता नवमी का महत्व

पौराणिक मान्यता है कि सीता जी बैशाख के महीने में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को धरती की गोद से प्रकट हुईं थीं। इस व्रत के प्रभाव से निसंतान दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है और साथ ही कहा जाता है कि सीता जी साक्षात माता महालक्ष्मी जी का स्वरुप थीं। इसीलिए इस दिन व्रत करने से भक्तों को मां लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनके घर में धन-वैभव की वृद्धि होती है। 

seeta navami ka kya mahatva hai in hindi

इस दिन सीता जी के 12 नामों का जाप करने से आपकी किस्मत के बंद ताले भी खुल सकते हैं और आपका भाग्योदय हो सकता है। इसीलिए आप भी सीता नवमी के दिन जानकी जी के  12 नामों का जाप कर सकते हैं। साथ ही कुंवारी कन्याओं को इस दिन व्रत करके मां जानकी जी का ध्यान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से उनके विवाह में आ रही सभी रूकावटें दूर होती हैं और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

Share this story