SS Rajamouli Varanasi Movie Leak: जिसका डर था वही हुआ! एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के सेट से लीक हुआ महेश बाबू का अनदेखा वीडियो

SS Rajamouli Varanasi Movie Leak: The very thing that was feared has happened! An unseen video of Mahesh Babu from the set of SS Rajamouli's film 'Varanasi' has leaked.

Varanasi shooting video leaked 🥵🥵🥵

Get ready to witness GLOBAL BOX OFFICE STORM FROM APRIL 7th 2027 🔥#MaheshBabu #SSRajamouli pic.twitter.com/O4XtoyabVi
— Filmy Funda (@FilmyFundaaa) August 6, 2026

Mahesh Babu SSMB29 Varanasi Set Video Leaked: ब्लॉकबस्टर निर्देशक एस.एस. राजामौली (S.S. Rajamouli) की आगामी मेगा-बजट फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त क्रेज है। करीब 1200 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बन रही यह फिल्म साल 2027 की सबसे बड़ी रिलीज़ मानी जा रही है।

लेकिन इसी बीच मेकर्स और राजामौली के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सख्त सुरक्षा व्यवस्था और निजता के दावों के बावजूद फिल्म के सेट से सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) का एक बीटीएस (Behind-The-Scenes) वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर लीक हुआ यह 25 सेकंड का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है वीडियो में महेश बाबू कैजुअल लुक में नज़र आ रहे हैं, और उनके माथे से खून बहता हुआ दिखाई दे रहा है।वीडियो में वाराणसी के घाटों का एक विशाल सेट और पानी के बीचों-बीच रखे कई शिवलिंग दिखाई दे रहे हैं। महेश बाबू गुस्से के एक्सप्रेशन्स के साथ पानी में उतरते दिख रहे हैं। सेट पर विशाल क्रू टीम अभिनेता का टच-अप करती और उनके कॉस्ट्यूम ठीक करती नज़र आ रही है।

मेकर्स ने लिया सख्त एक्शन

वीडियो लीक होते ही मेकर्स हरकत में आए और कॉपीराइट स्ट्राइक के ज़रिए इसे विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, तब तक यह क्लिप लाखों यूज़र्स द्वारा देखी और शेयर की जा चुकी थी। इस घटना के बाद फैंस राजामौली और प्रोडक्शन टीम से रामोजी फिल्म सिटी (हैदराबाद) में जारी नए शूटिंग शेड्यूल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की अपील कर रहे हैं।

वाराणसी फिल्म से जुड़ी मुख्य बातें

फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में महेश बाबू और मुख्य अभिनेत्री के रूप में प्रियंका चोपड़ा नज़र आएंगी। वहीं, साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य खलनायक (विलेन) की भूमिका निभा रहे हैं। राजामौली के अनुसार फिल्म का लगभग 80 प्रतिशत शूट पूरा हो चुका है और वीएफएक्स (VFX) व एडिटिंग का काम साथ-साथ चल रहा है।  महेश बाबू के आगामी जन्मदिन पर फैंस को मेकर्स की ओर से किसी बड़े ऑफिशियल फर्स्ट लुक या टीजर के ऐलान की उम्मीद है।

Tags