श्री हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन 10 जून को
Sundarkand Paath and Bhandara organized at Shri Hanuman Temple on 10th June
Mon, 9 Jun 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर लखनऊ स्थित रायबरेली रोड पर एपीएस स्कूल के निकट स्थित श्री हनुमान मंदिर में 10 जून को शाम 5 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन राजीव सिंह तोमर द्वारा किया जा रहा है। वे श्री करणी सिक्योरिटी सर्विसेज, वृंदावन कॉलोनी, तेलीबाग लखनऊ से जुड़े हैं।
इस धार्मिक आयोजन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (अवध प्रांत) के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
