Surya Nakshatra Gochar 2026 : मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Surya Nakshatra Gochar: Sun enters Mars's Nakshatra Dhanishta, these zodiac signs need to be cautious.
 
Surya Nakshatra Gochar 2026 :
Surya Nakshatra Gochar 2026 :   सूर्य ग्रह 6 फरवरी को मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर करेंगे और 19 फरवरी तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। गर्म ग्रह सूर्य का उग्र ग्रह मंगल के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल प्रभाव लेकर आ सकता है। इस दौरान इन राशियों को पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और कौन से उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव ला सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं, इसलिए हर काम को पूरी सतर्कता और एकाग्रता के साथ करें।
रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को धैर्य बनाए रखना होगा। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की खराब सेहत चिंता का कारण बन सकती है। साथ ही स्वयं की सेहत को लेकर भी आपको सावधान रहना होगा।

उपाय:
प्रतिदिन प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जप करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है, जिससे पारिवारिक जीवन के लिए समय निकालना कठिन हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं, ऐसे में वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। यात्राओं के दौरान अपने सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। अति आत्मविश्वास में लिया गया कोई निर्णय आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। शत्रु पक्ष से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

उपाय:
रविवार के दिन लाल वस्त्र धारण करें, सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को गुड़ या गेहूं का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के कारोबारियों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी, खासकर साझेदारी में काम करने वालों को। विदेशी कंपनियों या मल्टीनेशनल संस्थानों में कार्यरत जातकों को लापरवाही से बचना चाहिए।
पारिवारिक जीवन में बड़े भाई-बहनों के साथ विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल की कमी मानसिक तनाव बढ़ा सकती है।

उपाय:
नियमित रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान शुभ रहेगा।

Tags