Surya Nakshatra Gochar 2026 : 24 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में सूर्य, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
मिथुन राशि
सूर्य के श्रवण नक्षत्र में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्वास कुछ कमजोर हो सकता है। मानसिक उलझनें और अनावश्यक तनाव परेशान कर सकते हैं। इस समय योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना लाभदायक रहेगा। धोखाधड़ी की आशंका बनी रहेगी, इसलिए किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर राजनीति से दूरी बनाए रखें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
सिंह राशि
हालांकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, लेकिन नक्षत्र परिवर्तन के बाद धैर्य की परीक्षा हो सकती है। इस अवधि में कर्ज या उधार से बचना ही बेहतर रहेगा, अन्यथा आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ जातकों को आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। यदि हृदय संबंधी कोई परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कुंभ राशि
शनि की राशि कुंभ के जातकों को सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन के बाद आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जमा-पूंजी खर्च होने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर ही आगे बढ़ें।पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में संयम और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें।
उपाय: भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें, लाभ मिलेगा।
