Surya Nakshatra Gochar : 24 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में सूर्य, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Surya Nakshatra Transit: Sun enters Shravana Nakshatra on January 24th, these zodiac signs need to be cautious.
 
Surya Nakshatra Gochar 2926

Surya nakshatra gochar 2026 :  ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। जब सूर्य अपनी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। 24 जनवरी को सूर्य देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। श्रवण नक्षत्र चंद्रमा का माना जाता है, जो सूर्य का मित्र ग्रह है, लेकिन इसके बावजूद सूर्य का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं वे राशियां, जिन्हें इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी

मिथुन राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों में आत्मबल की कमी महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव या अनावश्यक चिंता परेशान कर सकती है। ऐसे में योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करना लाभकारी रहेगा।
इस अवधि में किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें, धोखाधड़ी की आशंका बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव संभव हैं। कार्यस्थल पर राजनीति से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य देव को जल अर्पित करें।

 सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, फिर भी नक्षत्र परिवर्तन के बाद धैर्य की परीक्षा हो सकती है। आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतें, खासकर कर्ज या उधार से बचना बेहतर रहेगा। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कुछ जातकों को आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। यदि हृदय से संबंधित कोई समस्या पहले से है, तो डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

उपाय: नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

 कुंभ राशि

शनि की राशि कुंभ के जातकों को सूर्य के इस नक्षत्र गोचर के दौरान आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। संचित धन किसी आवश्यक कार्य में खर्च हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर चलना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
पिता के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में संयम और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। करियर से जुड़े किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें।

उपाय: भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।

Tags