अपने हेल्थ का रखें बहुत ध्यान मेष राशि के लोग ,कैसा रहेगा और सभी का राशिफल जानिए पंडित शशिपाल डोगरा से 

aaj ka rashifal
 

दैनिक राशिफल horoscope today 
(18-अगस्त-2021) 

मेष
 अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों के मध्य ग़लतफहमी न पनपने दें।   
भाग्यशाली संख्या : 5

वृष 
 सही स्थिति और अपने लिए सही ऑप्शन को समझने की पूरी कोशिश करें। मन की बात या कोई योजना आप किसी से शेयर न करें। 
भाग्यशाली संख्या : 7

मिथुन 
 आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 4

कर्क 
 लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको सभी कामों में फायदा होगा।
भाग्यशाली संख्या : 2

सिंह 
 जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में कुछ विवादास्पद घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 3

कन्या
 जरूरी कामों और बचने वाले समय के बारे में अच्छी तरह विचार कर के आगे बढ़ेंगे और बहुत हद तक सफल हो जाएंगे। 
भाग्यशाली संख्या : 9

तुला 
 ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। 
भाग्यशाली संख्या : 7

वृश्चिक 
 आज आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें।  
भाग्यशाली संख्या : 3

धनु 
 पारिवारिक यात्राएं आनंद से भरी होंगी। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज  अच्छा दिन है।  अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 8

मकर 
 आप अपनी इच्छानुसार ही काम करेंगे। खास काम निपटाने पर ही आपका ध्यान रहेगा ।
भाग्यशाली संख्या : 4

कुंभ 
 आज जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। 
भाग्यशाली संख्या : 1


मीन 
 आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। 
भाग्यशाली संख्या : 8

पंडित शशि पाल डोगरा 
वशिष्ठ ज्योतिष सदन शिमला।
संपर्क सूत्र:- ☎️+917018462818

Share this story