Today Horoscop, 28 January 2026 : वृषभ राशि में चंद्रमा, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार
मेष राशि राशिफल (Aries Horoscope 28 January 2026)
कल का दिन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का है। आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। हर परिस्थिति में सकारात्मक बने रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
पुरानी किसी समस्या पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है, जिससे अच्छा समाधान निकलेगा। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ होगा। नए आय स्रोत मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा, हालांकि फालतू खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी और लवमेट के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि राशिफल (Taurus Horoscope 28 January 2026)
चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च का होकर विराजमान है, इसलिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा। घर के बड़ों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है।
जीवनसाथी का सहयोग रिश्तों में नई ऊर्जा भरेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने और घर में किसी शुभ आयोजन के योग बन रहे हैं। किसी सम्मानित व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है।
सिंह राशि राशिफल (Leo Horoscope 28 January 2026)
आपके लिए यह दिन शानदार रहने वाला है। परिवार के बीच आप अपनी बात मजबूती से रख पाएंगे और आपकी योजनाओं से लोग प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
वाणी पर संयम रखना जरूरी है, किसी बात पर अनावश्यक जिद से बचें। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि राशिफल (Aquarius Horoscope 28 January 2026)
दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, समय पर पूरा होगा। करियर से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। नए व्यापार की शुरुआत में बड़े भाई या किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा।
विद्यार्थियों को शिक्षकों से सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, बस पानी का अधिक सेवन करें और धैर्य बनाए रखें।
