Aaj Ka Rashifal 11 May 2026 : ज्येष्ठ नवमी पर महादेव की बरसेगी कृपा, जानें आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं किस्मत के सितारे
Aaj Ka Rashifal 11 May 2026 : आज 11 मई 2026, सोमवार का दिन और ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। नवमी तिथि दोपहर 3:25 बजे तक रहेगी, जिसके बाद दशमी लग जाएगी। आज का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष है क्योंकि आज इंद्र योग (देर रात 1:04 तक) और शतभिषा नक्षत्र (देर रात 1:29 तक) का संयोग बन रहा है। साथ ही, दोपहर 12:38 पर मंगल का मेष राशि में प्रवेश कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी 12 राशियों का भविष्यफल:
1. मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें, दिन अच्छा है। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में सफलता निश्चित है।
-
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1
2. वृष राशि (Taurus)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन में थोड़ी व्याकुलता रह सकती है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखें। आय के साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
-
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 4
3. मिथुन राशि (Gemini)
बुजुर्गों का मार्गदर्शन करियर में नई दिशा देगा। घर के लिए सुख-सुविधाओं की खरीदारी हो सकती है। सरकारी अटके हुए कार्यों में फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है।
-
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8
4. कर्क राशि (Cancer)
कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। व्यापार के विस्तार की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। फाइलों और महत्वपूर्ण कागजातों को संभाल कर रखें। घर में खुशहाली बनी रहेगी।
-
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
5. सिंह राशि (Leo)
स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर की इच्छा रखने वालों के लिए आज का दिन सफल हो सकता है। आपकी पॉजिटिव सोच आपके व्यक्तित्व को निखार देगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अधूरे काम पूरे होंगे।
-
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 2
6. कन्या राशि (Virgo)
आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र की सलाह करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है। संतान पक्ष से गर्व महसूस होगा और वैवाहिक जीवन की खटास दूर होगी।
-
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
7. तुला राशि (Libra)
आज जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय न लें। लोन या कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो अभी थोड़ा रुकना बेहतर होगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। अपने मुख्य लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
-
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 3
8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
व्यापार में मुनाफे के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले खुद के विवेक का इस्तेमाल जरूर करें। ऑफिस में अनावश्यक वाद-विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें।
-
शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 5
9. धनु राशि (Sagittarius)
नया व्यापार शुरू करने की योजना आज धरातल पर आ सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बड़ी विपत्ति से बचाव होगा।
-
शुभ रंग: सुनहरा (Golden) | शुभ अंक: 7
10. मकर राशि (Capricorn)
आपकी कड़ी मेहनत का फल आत्मविश्वास के रूप में मिलेगा। पड़ोसियों से किसी बात पर अनबन हो सकती है, बेहतर होगा कि शांत रहें। ऑफिस के अधूरे कार्यों को आज समय पर पूरा कर लें।
-
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9
11. कुंभ राशि (Aquarius)
दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और ऑफिस में भी सराहना मिलेगी।
-
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
12. मीन राशि (Pisces)
तनावपूर्ण समय समाप्त होगा और मानसिक शांति मिलेगी। अनुभवी लोगों के साथ बैठने से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
-
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 9
