Aaj Ka Rashifal 12 April 2026 : रविवार कैसा रहेगा आपका भाग्य और किन उपायों से संवरेगा दिन?

Today's Horoscope – April 12, 2026: Sunday – How will your luck fare, and what remedies will help make your day better?
 
Aaj Ka Rashifal 12 April 2026

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026 :  आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज शाम तक 'साध्य योग' रहेगा और दोपहर तक 'श्रवण नक्षत्र' का प्रभाव रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, यह दिन कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन तरक्की के नए द्वार खोलेगा। शाम तक किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और छात्रों के लिए दिन विशेष लाभकारी है। संतान की सफलता से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2

वृष राशि (Taurus)

करियर में बड़ी सफलता और धन लाभ के योग हैं। नए प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा जो आपके व्यवसाय में सहायक सिद्ध होंगे। सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा और ऑफिस में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।

  • शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 8

मिथुन राशि (Gemini)

दांपत्य जीवन की कड़वाहट दूर होगी और रिश्तों में मिठास आएगी। बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए उधार लेन-देन से बचें। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न बरतें। माता-पिता का सहयोग आपके कार्यों को गति देगा।

  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

आज आपका झुकाव सामाजिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। पड़ोसियों के साथ मिलकर किसी सामाजिक मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। स्वभाव में विनम्रता आएगी। छात्रों को किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तेदारों के आने से घर में रौनक रहेगी।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1

सिंह राशि (Leo)

नई ऊर्जा और उमंग का दिन है। मन की गुप्त बातों को सार्वजनिक न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

  • शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 5

कन्या राशि (Virgo)

अधूरी इच्छाएं पूरी होने का दिन है। वेब डिजाइनर्स के लिए दिन सर्वोत्तम है। लवमेट के साथ विवाह की चर्चा सफल हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें, हालांकि अपनों का सहयोग आपका उत्साह बढ़ाएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

  • शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4

तुला राशि (Libra)

दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता से मन की बात साझा करें, मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, जिससे चिंता बढ़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय नष्ट न करें। शाम को कड़ी मेहनत के बाद धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सीनियर्स को प्रभावित करेगा। बायोलॉजी के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन है। व्यावसायिक यात्राएं सुखद और लाभकारी रहेंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

आत्मविश्वास और उत्साह से भरा दिन रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पैसों से जुड़े पुराने मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन की दिशा बदल सकती है। परिवार के साथ दर्शनीय स्थलों की यात्रा संभव है।

  • शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7

मकर राशि (Capricorn)

स्वास्थ्य में सुधार होगा। करियर में सफलता सुनिश्चित है और वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मेडिटेशन और भविष्य की प्लानिंग के लिए दिन अच्छा है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।

  • शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपकी कोई बड़ी मुराद पूरी हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी। स्वास्थ्य और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

मीन राशि (Pisces)

करियर के मामले में चीजें बेहतर होंगी, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सरकारी कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जो धैर्य रखने पर सुलझ जाएंगी। बिजनेस में निवेश का लाभ मिलने में थोड़ा समय लगेगा। बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 6

Tags