aaj ka rashifal 19 June 2026: 'हर्ष योग' खोलेगा सफलता के द्वार, लेकिन चंद्र-केतु की युति से रहें सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
aaj ka rashifal 19 June 2026: आज 19 जून 2026 को ग्रहों की चाल में एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रभावकारी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज चंद्रमा सुबह 10 बजकर 07 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज के दिन मुख्य रूप से सूर्य, बुध, केतु और चंद्रमा का संयुक्त प्रभाव रहने वाला है।
शाम 5 बजकर 36 मिनट तक आकाश मंडल में 'हर्ष योग' का निर्माण हो रहा है। हर्ष योग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। यह योग जीवन में शुरुआती संघर्षों, बीमारियों और शत्रुओं से डटकर मुकाबला करने के बाद अचानक बड़ी सफलता, मान-सम्मान, प्रसिद्धि और धन का लाभ कराता है। इस शुभ अवधि में व्यापारिक साझेदारी (Partnership) करना या विवाह के रिश्ते तय करना अत्यंत फलदायी रहेगा।
आज लगभग सभी 12 राशियों के कोई न कोई भाव चंद्रमा और केतु की युति (Conjunction) से प्रभावित रहेंगे। इस कारण मन में अज्ञात शंका, भ्रम या चिड़चिड़ापन रह सकता है। शाम होते-होते स्थितियां आपके नियंत्रण में आ जाएंगी। आज के दिन जल दान करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने से मानसिक शांति मिलेगी।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातकों के पंचम भाव में आज चंद्र और केतु की उपस्थिति रहेगी। इसके प्रभाव से प्रेम संबंधों में थोड़ा संशय, उदासीनता या शून्यता का अनुभव हो सकता है। चौथे भाव में गुरु और शुक्र की उपस्थिति के कारण आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की खबरों और प्रपंचों से खुद को दूर रखें।
-
उपाय: छोटे बच्चों को भोजन या मीठा बांटने से मानसिक तनाव दूर होगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने मन और इच्छाओं पर लगाम लगाने की जरूरत है। चंद्र-केतु की युति आपके सुख स्थान (चौथे भाव) पर प्रभाव डाल रही है, जिससे अनिद्रा और माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। रात के समय किसी अकारण आपातकालीन काम में भागना पड़ सकता है। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या बाथरूम की फिटिंग में खराबी आ सकती है।
-
उपाय: आज प्रकृति के सानिध्य में समय बिताएं, सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों की कुंडली में आज पराक्रम भाव (तीसरे भाव) में चंद्र-केतु की युति बनी हुई है। इससे भाई-बहनों के साथ किसी पुरानी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। जो लोग मार्केटिंग या ट्रैवलिंग से जुड़े क्षेत्र में हैं, उनका दिन थोड़ा भागदौड़ और व्यर्थ जा सकता है। कार्यों में कुछ देरी संभव है, इसलिए धैर्य रखें।
-
उपाय: किसी मंदिर या चिकित्सालय में जाकर सेवा कार्य करें, मन शांत रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातकों के द्वितीय (धन व कमिटमेंट) भाव में चंद्र और केतु की युति हो रही है। आज के दिन किसी को भी बड़ा आर्थिक या व्यक्तिगत कमिटमेंट (वादा) करने से बचें, अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। आज जरूरत के समय आपका खुद का पैसा भी आपके काम आने में बाधा आ सकती है। परिवार में मतभेदों से दूर रहें।
-
उपाय: आज मां सरस्वती की आराधना करना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लग्न भाव (प्रथम भाव) में ही आज चंद्र-केतु की युति बन रही है। यह स्थिति मन को थोड़ा भ्रमित और उचाट कर सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। स्वयं के और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णयों को आज के लिए टाल देना बेहतर रहेगा।
-
उपाय: योग, ध्यान और मधुर संगीत का सहारा लें। किसी की मेडिकल इमरजेंसी में मदद करने से भाग्य चमकेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातकों के बारहवें भाव में चंद्र-केतु का प्रभाव रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर कटवा सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलें। जो लोग विदेश यात्रा या वीज़ा की तैयारी कर रहे हैं, उनके दस्तावेजों में रुकावट आ सकती है।
-
उपाय: आज श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना आपके समस्त कष्टों को दूर करेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के ग्यारहवें (लाभ) भाव में चंद्र-केतु की युति हो रही है। स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतें; डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें, अन्यथा इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। आर्थिक लेन-देन और हिसाब-किताब में भूलचूक होने की संभावना है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का अचानक स्थानांतरण (Transfer) हो सकता है।
-
उपाय: आज दिव्यांगजनों या कुष्ठ रोगियों को अपनी क्षमता अनुसार दान-पुण्य अवश्य करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातकों के कर्म स्थान (दसवें भाव) यानी पिता और कार्यक्षेत्र के भाव पर चंद्र-केतु की युति का असर रहेगा। ऑफिस या बिजनेस में सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पिता की बातों को नकारात्मक रूप से न लें और उनसे विवाद से बचें। अपने कार्यस्थल पर पुरानी फाइलों और कागजातों को व्यवस्थित करें।
-
उपाय: यदि आपके कार्यक्षेत्र में कोई कर्मचारी बीमार है, तो उसके इलाज में मदद करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज चंद्र-केतु की युति उनके भाग्य और धर्म स्थान (नौवें भाव) पर हो रही है। आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों, तीर्थ यात्रा और बुजुर्गों की सेवा के लिए सर्वश्रेष्ठ है। ससुराल पक्ष (जीजा या साले-साली) से विवाद की स्थिति से बचें। रास्ते में चलते हुए किसी के फटे में टांग न अड़ाएं।
-
उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर जाकर पूजा-पाठ या मंत्रों की पुस्तकें दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए यह युति अष्टम भाव (आयु व संकट) में बन रही है। छाती या हृदय से संबंधित किसी भी शारीरिक तकलीफ को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। माता के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखें। जादू-टोने या भूत-प्रेत जैसे अंधविश्वासों और वहम से खुद को दूर रखें। गुप्त दान करने से लाभ होगा।
-
उपाय: अपने दान-पुण्य की चर्चा दूसरों से न करें, इसे गुप्त ही रहने दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जातकों के सप्तम भाव (साझेदारी व विवाह) पर चंद्र-केतु का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें और यदि वे अपने करियर में कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो उनका पूरा समर्थन करें। यूरीन (मूत्र) से संबंधित विकारों के प्रति सचेत रहें। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। व्यापार में धैर्य बनाए रखें।
-
उपाय: आज के दिन नियमित अंतराल पर साफ पानी का सेवन करते रहें और जल का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों के छठे (रोग व शत्रु) भाव में चंद्र और केतु की युति पड़ रही है। आज आप संतान के भविष्य या स्वास्थ्य को लेकर अकारण अधिक चिंतित रह सकते हैं। केतु का प्रभाव नसों (Nervous System) से जुड़ी कुछ परेशानी दे सकता है, इसलिए शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य न करें और रात में देर तक जागने से बचें।
-
उपाय: ननिहाल पक्ष से संबंध मधुर रखें और हर परिस्थिति को ईश्वर की मर्जी मानकर स्वीकार करें।
