Aaj Ka Rashifal 19 March 2026 : चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का प्रारंभ

Today's Horoscope: March 19, 2026 — Commencement of Chaitra Navratri and the Hindu New Year
 
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026 :  चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष का प्रारंभ

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026 :   आज 19 मार्च 2026, गुरुवार का दिन है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। प्रतिपदा तिथि आज पूरे दिन और रात व्याप्त रहेगी। आज शुक्ल योग के साथ उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, हालांकि आज पंचक का प्रभाव भी रहेगा। आइए जानते हैं कि मां शैलपुत्री की कृपा से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अटके हुए काम पूरे होंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। मेडिकल के छात्रों को आज अपने वरिष्ठों से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

  • उपाय: मां दुर्गा को लौंग की एक जोड़ी अर्पित करें।

  • शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 8

वृष राशि (Taurus)

आज आप जीवन के प्रति अधिक गंभीर और व्यावहारिक रहेंगे। अतीत में किए गए छोटे निवेश या मेहनत का आज बड़ा लाभ मिल सकता है। किसी भी कठिन परिस्थिति में अपना धैर्य न खोएं। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।

  • उपाय: माता रानी की आरती करें और कपूर दिखाएं।

  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)

पारिवारिक तालमेल के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत पर चर्चा हो सकती है। अपनों के साथ समय बिताने से पुराने मतभेद दूर होंगे। करियर के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

  • उपाय: मां शैलपुत्री के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2

कर्क राशि (Cancer)

नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। सेहत को लेकर सतर्कता आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखेगी। नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए समय अनुकूल है।

  • उपाय: देवी मां को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

सिंह राशि (Leo)

भाग्य आज आपके पक्ष में है। व्यापारिक दृष्टिकोण से स्थितियां सामान्य लेकिन लाभदायक रहेंगी। किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, सोच-समझकर किया गया काम ही सफल होगा।

  • उपाय: मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुका हुआ धन वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग: सुनहरा (Golden) | शुभ अंक: 7

कन्या राशि (Virgo)

आज आप पूरी तरह से अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाओं को आज अपने काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

  • उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4

तुला राशि (Libra)

आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पिता के सहयोग से बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • उपाय: मां शैलपुत्री को लाल पुष्प अर्पित करें।

  • शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज कार्यप्रणाली में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद मिलेगी। ऑफिस में आपको नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शाम का समय जीवनसाथी के साथ सुखद बीतेगा।

  • उपाय: माता के मंदिर में कपूर और बताशे चढ़ाएं।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की चर्चा होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझने के योग हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें, खान-पान का ध्यान रखें।

  • उपाय: मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाकर आरती करें।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7

मकर राशि (Capricorn)

आज आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। करियर को लेकर युवाओं को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप अपनी कार्यशैली में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। प्रमोशन की राह देख रहे लोगों के लिए दिन सकारात्मक है।

  • उपाय: देवी मां को छोटी इलायची अर्पित करें।

  • शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 8

कुंभ राशि (Aquarius)

व्यापारियों, विशेषकर कॉस्मेटिक कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत मुनाफे वाला है। रिश्तों में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपको कोई अपनी प्रिय वस्तु वापस मिल सकती है जो काफी समय से खो गई थी। आपके सकारात्मक विचार आपको सफलता दिलाएंगे।

  • उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी भेंट करें।

  • शुभ रंग: महरून | शुभ अंक: 1

मीन राशि (Pisces)

आज खुशियों का आगमन होगा। सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करना आज फलदायी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

  • उपाय: मां दुर्गा को पानी वाला नारियल अर्पित करें।

  • शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 5

Tags