Aaj Ka Rashifal 2 April 2026 : हनुमान जन्मोत्सव पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Today's Horoscope – April 2, 2026: Find out how your day will unfold on Hanuman Janmotsav.
 
Aaj Ka Rashifal  2  April 2026 :  हनुमान जन्मोत्सव पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा उदया तिथि में होने के कारण आज हनुमान जन्मोत्सव का पर्व भी मनाया जा रहा है। ऐसे में आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज तिथि, योग और नक्षत्र का विशेष संयोग शुभ फलदायी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

आज का पंचांग

  • पूर्णिमा तिथि प्रातः 7:42 बजे तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी।
  • आज स्नान-दान की पूर्णिमा भी है।
  • ध्रुव योग दोपहर 2:20 बजे तक रहेगा।
  • हस्त नक्षत्र सायं 5:39 बजे तक रहेगा।
  • दोपहर बाद 3:28 बजे मंगल का मीन राशि में गोचर होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। करियर में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां उठा सकते हैं और उन्हें पूरा करने में सफल भी रहेंगे। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी तथा परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे। कॉलेज के विद्यार्थी भविष्य की योजनाओं को लेकर शिक्षकों से सलाह ले सकते हैं। व्यवसाय में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 3

वृषभ राशि

आज का दिन राहत और प्रसन्नता लेकर आएगा। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। कंप्यूटर या इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े व्यापारियों को बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। छात्रों को किसी प्रतिभा के लिए सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए कार्य की शुरुआत के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की खरीदारी हो सकती है। परिवार और बच्चों का सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल है। नौकरी या रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।

शुभ रंग: सी ग्रीन
शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी से व्यर्थ बहस करने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। यदि किसी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। कला और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 3

सिंह राशि

आज किसी खास व्यक्ति से आपकी अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। किसी विवाद या बहस में पड़ने से बचें। छात्रों की पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। घर के बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 7

कन्या राशि

आज आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास दोनों बढ़े रहेंगे। कम समय में अधिक काम पूरे होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। बड़े भाई और परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

तुला राशि

आज आपका मन लेखन, रचनात्मक कार्यों और अधूरे कार्यों को पूरा करने में लगेगा। विद्यार्थियों को किसी उपलब्धि के लिए सम्मान मिल सकता है। उच्च शिक्षा और विदेश जाने के प्रयासों में सफलता के संकेत हैं। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। दूसरों की राय को महत्व देना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई गई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। परिवार और कार्यस्थल में तालमेल बना रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

धनु राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में किसी करीबी मित्र की मदद मिलेगी। नवविवाहित लोगों के लिए दिन विशेष रहेगा। छात्रों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4

मकर राशि

आज मेहनत का फल मिलने की संभावना है। हालांकि समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को अपने सहयोगी से जरूरी चर्चा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में सम्मान और समझदारी बनाए रखें। मित्रों के साथ छोटी यात्रा का योग बन सकता है।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि

आज आपका दिन उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना है। ज्वेलरी व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। करियर में गुरु और परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6

मीन राशि

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपके अधिकांश कार्य आसानी से पूरे होंगे। भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। व्यवसाय में बड़े लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में प्रसन्नता और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4

Tags