Aaj Ka Rashifal 22 March 2026 : चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन; जानें कैसा रहेगा आपका रविवार
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026 : आज 22 मार्च 2026, रविवार का दिन है। चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज रात 09:17 तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है, जो आदिस्वरूपा 'माँ कूष्मांडा' को समर्पित है। आज भरणी नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है। साथ ही आज विघ्नहर्ता विनायक श्री गणेश चतुर्थी का व्रत भी श्रद्धापूर्वक किया जाएगा।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर्स की मदद से काम का बोझ कम होगा। घर में बच्चों के साथ बेहतरीन समय बीतेगा और माता-पिता की सलाह बच्चों के भविष्य के लिए कारगर साबित होगी।
-
उपाय: माँ दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, पारिवारिक क्लेश दूर होंगे।
-
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा, खासकर महिलाओं के लिए जो शॉपिंग या स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से बुलावा आ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों का परामर्श आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
-
उपाय: माँ कूष्मांडा को छोटी इलायची चढ़ाएं, जीवन में सुख-शांति आएगी।
-
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन शानदार उपलब्धियों वाला है। व्यापार विस्तार के लिए बनाई गई नई योजनाएं सफल होंगी। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिले तो उसे हाथ से न जाने दें, यह आपके लिए सौभाग्य लाएगा। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी, बस अपनी योग्यता पर भरोसा रखें।
-
उपाय: देवी माँ को इलायची का भोग लगाएं, कठिन परिश्रम का फल मिलेगा।
-
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4
कर्क राशि (Cancer)
आज घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। व्यापारियों को आज रोज की तुलना में अधिक मुनाफा होने के योग हैं, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत को बेहतर रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें।
-
उपाय: माँ कूष्मांडा को ताजे पुष्प अर्पित करें, स्वास्थ्य बाधाएं दूर होंगी।
-
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 3
सिंह राशि (Leo)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष है; आपके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर की जरूरतों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति का साथ आपकी प्रगति में सहायक होगा।
-
उपाय: माँ दुर्गा की कपूर से आरती करें, आय के स्रोत बढ़ेंगे।
-
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको अपनी पिछली मेहनत का मीठा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा और घर में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल और भरोसा और बढ़ेगा।
-
उपाय: देवी माँ के चरणों में शीश नवाएं, व्यापार में उन्नति होगी।
-
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आत्म-चिंतन और प्रगति का है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक लाभ भी अच्छा होगा। दूसरों की नकल करने के बजाय अपनी मौलिकता और आत्मविश्वास पर ध्यान दें।
-
उपाय: माँ कूष्मांडा के सम्मुख शुद्ध घी का दीपक जलाएं, दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।
-
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि (Scorpio)
जो महिलाएं घर से ही अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें, धैर्य से काम लें। भागदौड़ के बीच ईश्वर की आराधना के लिए समय जरूर निकालें, इससे मानसिक शांति मिलेगी। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा।
-
उपाय: माता रानी का ध्यान करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
-
शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 1
धनु राशि (Sagittarius)
आज आप अपनी प्रभावशाली बातों से लोगों को अपनी योजनाओं के लिए सहमत कर लेंगे। भूमि या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है, तो बड़ों की राय अवश्य लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अपनी बात साझा करने का है, जिससे रिश्तों में नजदीकियां आएंगी। नई तकनीक सीखने में रुचि बढ़ेगी।
-
उपाय: माँ कूष्मांडा को मीठे का भोग लगाएं, किस्मत का साथ मिलेगा।
-
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9
मकर राशि (Capricorn)
आज आपकी सकारात्मक सोच आपको बड़ी सफलताओं की ओर ले जाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा, जिससे घरवाले प्रसन्न रहेंगे। टेक्सटाइल (कपड़ा) व्यापारियों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
-
उपाय: माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, मान-सम्मान बढ़ेगा।
-
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 7
कुंभ राशि (Aquarius)
ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। सोचे हुए सभी कार्य समय पर या समय से पहले पूरे हो जाएंगे। पुराने मित्रों के साथ अनबन खत्म करने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा, जिससे मन उत्साहित रहेगा।
-
उपाय: देवी माँ को लौंग का जोड़ा अर्पित करें, रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
-
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
मीन राशि (Pisces)
आज आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने में सफल रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छात्रों को आज करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी राह आसान होगी। वैवाहिक जीवन में सुखद यात्रा के योग हैं।
-
उपाय: माँ कूष्मांडा के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना करें, मनोकामनाएं पूरी होंगी।
-
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
