Aaj Ka Rashifal 24 April 2026 : वैशाख शुक्ल अष्टमी पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope for April 24, 2026: Know how your day will be on Vaishakh Shukla Ashtami
 
Aaj Ka Rashifal 24 April 2026 :

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026 :  आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शाम 7:22 बजे तक रहेगी, जबकि पुष्य नक्षत्र रात 8:15 बजे तक प्रभावी रहेगा। आज श्री बगलामुखी जयंती और दुर्गाष्टमी व्रत का भी विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का भविष्यफल, साथ ही आपके लिए शुभ रंग और अंक—

मेष राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें और प्रतिस्पर्धा से दूरी बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव अधिक रह सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी, लेकिन आलस्य से बचना जरूरी है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 6

वृष राशि

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। सकारात्मक लोगों के संपर्क में आएंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। छात्रों को करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन व्यापारिक कार्य समय पर पूरे होंगे। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9

मिथुन राशि

आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है। सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। दूसरों की बजाय अपने निर्णय पर भरोसा रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1

कर्क राशि

आज आप किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे और सफलता भी मिलेगी। घर में नई वस्तु आ सकती है। कुछ अनपेक्षित खर्च सामने आ सकते हैं। निर्णय लेने में कठिनाई हो तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 3

सिंह राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। अपरिचित लोगों पर भरोसा करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 7

कन्या राशि

आज का दिन मिश्रित रहेगा। कार्यों में लापरवाही न करें और योजना बनाकर काम करें। नौकरीपेशा लोगों को देर तक काम करना पड़ सकता है। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

तुला राशि

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण सूचना की प्राप्ति हो सकती है। निर्णय लेते समय दूसरों के प्रभाव में आने से बचें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि

आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। योजनाओं को गोपनीय रखें। थोड़ी निराशा के बाद सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 2

धनु राशि

आज का दिन लाभकारी रहेगा। दिनचर्या में बदलाव से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। किसी समस्या का समाधान मिलेगा। निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8

मकर राशि

आज का दिन शानदार रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे। घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। बड़ों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर और कार्यस्थल पर संतुलन बना रहेगा। यात्रा लाभदायक हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 9

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत कार्य पूरे होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लें। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने से लाभ होगा। व्यापार में लाभ की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5

Tags