आज का राशिफल 24 अगस्त 2025, रविवार का
Today's horoscope 24 August 2025, Sunday
Sat, 23 Aug 2025
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन सामान्य रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम बन सकते हैं। परिवार के कार्यों को व्यवस्थित करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम की अधिकता से व्यस्तता रहेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थी और युवा वर्ग को प्रतिस्पर्धा में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। अपने संपर्कों को और मजबूत करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका काम हल हो सकता है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बुद्धिमानी से आप किसी भी समस्या का समाधान कर लेंगे। कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखें, इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी के योग हैं।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज रिस्क वाले कार्यों से बचें। वर्तमान काम पर ध्यान केंद्रित करना उचित होगा। अनजान लोगों के साथ व्यवसाय करते समय सावधानी रखें। किसी प्रिय से बातचीत से मन प्रसन्न होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार कार्य में विशेषज्ञ की सलाह लें। बजट का ध्यान रखते हुए योजनाओं पर अमल करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। समय पर ऑर्डर पूरा करने से मार्केट में आपकी पहचान मजबूत होगी। प्रतियोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय में लाभकारी परिस्थितियां बन रही हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी ईर्ष्या कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कठिन परिस्थितियों से उबरने का समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समस्या हल होगी। उनकी सलाह पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उत्पादन और लाभ बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने संपर्कों से पुनः जुड़ना लाभकारी रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन श्रेष्ठ रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। धन व समृद्धि के योग हैं। लंबे समय से जिस लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहे थे, अब सफलता मिलेगी। दिनचर्या में अनुशासन और मेहनत जरूरी है।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें। नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
