Aaj Ka Rashifal 24 November 2026 : कार्तिक पूर्णिमा पर वृषभ राशि में चंद्रमा, मेष-कर्क-कन्या समेत कई राशियों को तरक्की के योग

मिथुन राशि वालों के लिए नई योजनाओं और करियर में आगे बढ़ने का दिन, चार राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल

 
Aaj Ka Rashifal 24 November 2026 : 

Aaj Ka Rashifal 24 November 2026 :  आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। देशभर में कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही शाम 4 बजकर 6 मिनट तक परिघ योग और रात 11 बजकर 25 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। पूर्णिमा तिथि रात 8 बजकर 24 मिनट तक है।

ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति को ज्योतिष में कई राशियों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। कुछ राशि वालों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। बच्चों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से फोन पर बातचीत हो सकती है। यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता की उम्मीद रख सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन करने का विचार बन सकता है। जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना रिश्ते में मधुरता बनाए रखने में मदद करेगा।

  • शुभ रंग: लाल

  • शुभ अंक: 2

वृषभ राशि

आज दिन की शुरुआत आपके अनुकूल हो सकती है। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने की योजना है तो घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर निकलें। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कोरियर व्यवसाय से जुड़े लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होकर जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। खानपान में सावधानी रखें और तली-भुनी चीजों से परहेज करें।

  • शुभ रंग: ग्रे

  • शुभ अंक: 7

मिथुन राशि

आज आपका दिन नई उमंग और उत्साह के साथ शुरू होगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनाएं और उन पर गंभीरता से काम करें। कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन सकारात्मक सोच आपको मजबूत बनाए रखेगी। लाइब्रेरियन के वेतन में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। महिलाओं को नया व्यवसाय शुरू करने में परिवार का सहयोग मिल सकता है। अपनी और जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखें।

  • शुभ रंग: सफेद

  • शुभ अंक: 2

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जुटा लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आप वाहन चलाना सीखने का अभ्यास भी कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रह सकती हैं।

  • शुभ रंग: गुलाबी

  • शुभ अंक: 4

सिंह राशि

आज आप प्रसन्नता और उत्साह के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बिल्डर्स को नए कॉन्ट्रैक्ट से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। घर को त्योहार के अनुरूप सजाने की योजना बना सकते हैं। शाम को किसी जन्मदिन समारोह में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मित्र घर आकर आपसे निजी बातें साझा कर सकता है।

  • शुभ रंग: पीला

  • शुभ अंक: 5

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी की मदद से जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। करियर में अचानक कोई बदलाव आर्थिक लाभ का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। किसी करीबी रिश्तेदार की ओर से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अपनी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर ध्यान दें, भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। कार खरीदने की इच्छा रखने वालों की योजना आगे बढ़ सकती है।

  • शुभ रंग: काला

  • शुभ अंक: 3

तुला राशि

आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहने की संभावना है। कामकाज में माता-पिता का सहयोग मिलेगा और मन में नए विचार आएंगे। बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। आपका सामाजिक संपर्क बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बीच पूजा-पाठ के लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकती हैं।

  • शुभ रंग: नारंगी

  • शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि

आज आपके जीवन में कोई नया बदलाव आ सकता है। कारोबारियों को अच्छा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है और कॉलेज में नए मित्र बन सकते हैं। किसी दोस्त के घर डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। बाजार से कुछ नए सामान खरीदने का भी मन होगा। आपके काम समय पर पूरे होने के संकेत हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

  • शुभ रंग: हरा

  • शुभ अंक: 1

धनु राशि

आज आपका दिन शानदार रहने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नई तकनीकों का इस्तेमाल आपके काम को आसान बनाएगा। सेल्स से जुड़े लोगों को किसी ग्राहक से अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए बाहर घूमने जा सकते हैं। लोगों को समझने और परखने की आपकी क्षमता उपयोगी साबित होगी। बच्चों की रुचि डांस क्लास जैसी गतिविधियों में बढ़ सकती है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को व्यस्तता का सामना करना पड़ सकता है।

  • शुभ रंग: बैंगनी

  • शुभ अंक: 5

मकर राशि

आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है। विवाहित लोग परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। विरोधी आपसे दूरी बनाए रख सकते हैं। मूर्ति निर्माण या बिक्री के व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लेखकों के मन में नई कहानी लिखने का विचार आएगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अनुकूल हो सकता है।

  • शुभ रंग: हरा

  • शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं और दोस्तों के साथ शॉपिंग का कार्यक्रम बन सकता है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। प्रेम संबंधों में जुड़े लोग साथ में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं।

  • शुभ रंग: लाल

  • शुभ अंक: 6

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रह सकता है। आपके काम समय पर पूरे होंगे और आप नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ लंच पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आत्मनिर्भर होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

  • शुभ रंग: मैजेंटा

  • शुभ अंक: 9

Tags