aaj ka Rashifal 25 January 2026 : जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन
मेष राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव लाभदायक होगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन तरक्की दिलाएगा। आय अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 4
वृष राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा, आलस से बचें। संपर्क मजबूत करना भविष्य में लाभ देगा। नई जानकारी प्राप्त होगी। बच्चे पढ़ाई में मन लगाएंगे। किसी की सलाह से आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों को सफलता के योग हैं।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 7
मिथुन राशि
आज परिवार से जुड़े संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। वरिष्ठों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता मन को परेशान कर सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति अनुकूल होगी। मित्र की समस्या सुलझाने में मदद करेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
कर्क राशि
दिन सामान्य रहेगा। अपने लक्ष्यों पर फोकस रखें। बिजनेस विस्तार की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों पर काम का दबाव रहेगा। नया वाहन खरीदने का योग है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 1
सिंह राशि
दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चों में संतुलन रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज का दिन फेवरेबल है। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। माता-पिता बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें। यात्रा से समय और धन खर्च हो सकता है। अपनी योग्यता से विपरीत परिस्थितियों पर विजय पाएंगे। आत्मविकास के लिए स्वभाव में लचीलापन जरूरी है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2
तुला राशि
दिन सुनहरा रहेगा। ऑफिस में वर्कलोड रहेगा, लेकिन काम की सराहना होगी। आलस से बचें। आर्थिक मामलों में बजट पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। छात्र पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। घर में मिठाई बन सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5
वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। काम में सुधार पर ध्यान देंगे। बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता संभव है।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 8
धनु राशि
दिन खास रहेगा। भागदौड़ बनी रहेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी। प्रॉपर्टी मामलों में फैसला पक्ष में आ सकता है। शुभ समाचार मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन विशेष अनुकूल है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 3
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। नए अनुभव मिलेंगे। पारिवारिक कारणों से व्यवसाय को कम समय दे पाएंगे, लेकिन फोन से काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को लक्ष्य पूरा होने से राहत मिलेगी। वरिष्ठों की सलाह को गंभीरता से लें।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 9
कुंभ राशि
दिन नई उमंग से भरा रहेगा। व्यवहार में मधुरता रहेगी। धार्मिक स्थल जाने का योग है। प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से नया काम शुरू होगा। कोई सपना साकार हो सकता है। माता की इच्छा पूरी करने से प्रसन्नता मिलेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से समाधान मिलेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों के लिए दिन शुभ है, सफलता के योग हैं।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 7
