aaj ka Rashifal 26 January 2026 : आज का दिन, शुभ योग और नक्षत्र की जानकारी
aaj ka Rashifal 26 January 2026 : Today's auspicious timings, planetary alignments, and constellation information.
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता और परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
वृष राशि
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा का दिन है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पर्यटन और यात्रा से लाभ संभव है। परिवार के साथ रिश्ते सुधरेंगे और रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। आपकी सलाह दूसरों के लिए मददगार साबित हो सकती है।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 7
मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्य में मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय सफल होंगे। जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। कम समय में कार्य पूरा करने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। पैसों के मामले में सतर्क रहें। किसी को उधार देने से पहले विचार करें। करीबी व्यक्ति से सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा लाभकारी रहेगी। भविष्य की योजना पर ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5
सिंह राशि
आज का दिन सकारात्मक बदलाव और सुधार का है। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस आएगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। दूसरों की मदद करने से आपको भी लाभ होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
कन्या राशि
आज करियर और व्यक्तिगत जीवन में नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। दोस्तों और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और घर का माहौल खुशहाल रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9
तुला राशि
आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला है। कार्य पर ध्यान केंद्रित रहेगा। ऑफिस में चर्चा और विचार-विमर्श की स्थिति बन सकती है। नए जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक पूरी होंगी। संतान और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग जलन महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
आज की गई शुरुआत समय पर पूरी होगी। कल्पना शक्ति आपके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगी। लेन-देन के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी की सराहना संबंधों में मधुरता लाएगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार और पैसों के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपके विचारों से महत्वपूर्ण लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यों में सफलता और सहयोगी मददगार रहेंगे। समारोह में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति मिल सकता है।
शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 7
मकर राशि
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ ट्रिप या समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी और दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता और कारोबारी योजनाओं में नई सोच आएगी।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
आज खुशियों से भरा दिन है। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ संभव है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। जरूरी कार्य पूरे होंगे। दूसरों की मदद करने का भाव लाभकारी रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 2
मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक दबाव बढ़ सकता है। समय की कमी के बावजूद धैर्य बनाए रखें। दूसरों से सहयोग मिलेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे, लेकिन कार्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 4
