Aaj Ka Rashifal 27 April 2026 : सोमवार को मोहिनी एकादशी पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें अपना भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 27 April 2026 : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 06:17 तक रहेगी, जिसके बाद द्वादशी प्रारंभ होगी। आज का दिन आध्यात्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज रात 09:36 तक ध्रुव योग और रात 09:19 तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज पृथ्वी लोक की भद्रा का प्रभाव भी रहेगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और आपके लिए लकी नंबर व रंग कौन से होंगे।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्रोत्साहन या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों की मदद से व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे।
-
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5
वृष राशि (Taurus)
आज वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। पूर्व में किए गए निवेश से आज अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। वकीलों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।
-
शुभ रंग: सिल्वर, शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini)
आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भाग्यशाली महसूस कराएगा। शाम का समय किसी प्रेरणादायक पुस्तक या फिल्म के साथ बिताना अच्छा रहेगा।
-
शुभ रंग: भूरा, शुभ अंक: 2
कर्क राशि (Cancer)
आज आप सामाजिक मेल-जोल में व्यस्त रहेंगे। किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात आपके रुके हुए काम को गति दे सकती है। जीवनसाथी का व्यवहार आपको विशेष अनुभव कराएगा। बच्चों की शिक्षा में मदद करेंगे।
-
शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 1
सिंह राशि (Leo)
प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की आपकी पुरानी इच्छा आज पूरी हो सकती है। संतान की ओर से करियर को लेकर अच्छी खबर मिलने से मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी दिक्कतों से राहत मिलेगी।
-
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 4
कन्या राशि (Virgo)
आज आपके विनम्र स्वभाव की हर जगह प्रशंसा होगी। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भविष्य में बजट बिगड़ सकता है। फालतू की चिंताओं को छोड़कर अपने पसंदीदा शौक के लिए समय निकालें।
-
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8
तुला राशि (Libra)
सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। अगर कोई बात मन ही मन परेशान कर रही है, तो मित्रों से साझा करें। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से विवाद करने से बचें।
-
शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि (Scorpio)
कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार और सकारात्मक सोच आपको तरक्की दिलाएगी। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। व्यापारिक यात्राएं सुखद और आर्थिक लाभ देने वाली साबित होंगी। रचनात्मकता बढ़ेगी।
-
शुभ रंग: ग्रे, शुभ अंक: 7
धनु राशि (Sagittarius)
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। विद्यार्थियों को किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।
-
शुभ रंग: भूरा, शुभ अंक: 8
मकर राशि (Capricorn)
कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भारी लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में नयापन लाने का प्रयास करेंगे। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। बिजनेस मीटिंग में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा।
-
शुभ रंग: सिल्वर, शुभ अंक: 3
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपकी कड़ी मेहनत का मीठा फल मिलने वाला है। सामाजिक कार्यों के लिए आपकी सराहना होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शाम का समय ईश्वर भक्ति में बीतेगा।
-
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 6
मीन राशि (Pisces)
फाइनेंस और सेल्स सेक्टर के लोगों को अपनी नॉलेज से बड़ा फायदा होगा। कारोबार के कुछ जटिल काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे। रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता रखें।
-
शुभ रंग: मैजेंटा, शुभ अंक: 2
