Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ के अवसर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 9:49 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ। रात 11:52 बजे तक रहेगा शुभ योग। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से सभी राशियों का दैनिक राशिफल और शुभ रंग-अंक।
Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज रात 11 बजकर 52 मिनट तक शुभ योग रहेगा। दोपहर 3 बजकर 9 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी को नया काम शुरू कराने में सहयोग करेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए पिता की ओर से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। बच्चों का समय खेलकूद में बीतेगा।
-
शुभ रंग: गोल्डन
-
शुभ अंक: 4
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। करियर को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। संतान की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।
-
शुभ रंग: गुलाबी
-
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम समय पर पूरे करने में सफलता मिल सकती है। मित्रों की सहायता से आय के नए अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
-
शुभ रंग: नारंगी
-
शुभ अंक: 9
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन उत्साहजनक रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरे करने पर ध्यान देना होगा। उच्च अधिकारियों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोग नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। अचानक धन की जरूरत पड़ने पर रिश्तेदारों से सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
-
शुभ रंग: लाल
-
शुभ अंक: 2
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम तेजी से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और साथी के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। विद्यार्थियों को किसी विषय पर शांत मन से विचार करना लाभदायक रहेगा।
-
शुभ रंग: मैरुन
-
शुभ अंक: 1
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का ध्यान आज अपने काम को बेहतर बनाने पर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं। घर में मरम्मत से जुड़ा कोई काम हो सकता है। परिवार में बच्चों का सहयोग और बड़ों के प्रति उनका स्नेह देखने को मिलेगा। शाम का समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में बीत सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान मिलने की उम्मीद है।
-
शुभ रंग: लाल
-
शुभ अंक: 5
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। सकारात्मक सोच और रचनात्मकता से समाज में सम्मान बढ़ सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। कारोबार में सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी और बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। आपका रुझान आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी बढ़ सकता है।
-
शुभ रंग: केसरिया
-
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आज खुशियों का माहौल रह सकता है। नवविवाहित दंपतियों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक रिश्ते में मिठास बढ़ाएगी। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है और कारोबार में पिता का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अच्छा अवसर मिल सकता है।
-
शुभ रंग: सिल्वर
-
शुभ अंक: 6
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए दिन उत्साह और खुशियां लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएं। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।
-
शुभ रंग: नीला
-
शुभ अंक: 9
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रह सकता है। पहले किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। युवाओं को नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों के लिए सराहना मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल माना जा रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।
-
शुभ रंग: पीला
-
शुभ अंक: 5
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरे कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। घर के कामों में सभी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रह सकता है।
-
शुभ रंग: पीला
-
शुभ अंक: 6
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। धन की बचत और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। परिवार की कुछ जिम्मेदारियां आपके हिस्से आ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाएंगे। माता-पिता के साथ मन की बातें साझा करने से भावनात्मक सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रह सकता है।
-
शुभ रंग: पीच
-
शुभ अंक: 3
