aaj ka Rashifal 4 February 2026 : भद्रा का साया, किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी?

Today's Horoscope, February 4, 2026: The influence of Bhadra - which zodiac signs need to exercise special caution?
 
aaj ka Rashifal 4 February  2026
आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो मध्यरात्रि 12:10 तक रहेगी। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रात 10:13 तक बना रहेगा। विशेष ध्यान दें कि आज पृथ्वी लोक की भद्रा का साया भी है, जो कार्यों में सावधानी बरतने का संकेत देती है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से प्रगतिशील रहेगा। दूसरों के सुझावों को नजरअंदाज न करें, वे आपके काम आ सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। अपने निजी मामलों में किसी तीसरे व्यक्ति को दखल न देने दें। शाम का समय परिवार के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा।

  • शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 5

वृष राशि (Taurus)

आपका व्यवहार आज लोगों का दिल जीत लेगा। कार्यों में स्पष्टता और स्थिरता आपको सफलता दिलाएगी। दूसरों के भरोसे बैठने के बजाय खुद की मेहनत पर यकीन करें, वरना कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लवमेट के साथ समय बिताने के लिए दिन बेहतरीन है।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

मिथुन राशि (Gemini)

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन करियर के नए द्वार खोल सकता है। नई नौकरी के प्रस्ताव या कंप्यूटर कोर्स जॉइन करने के लिए समय अनुकूल है। हड़बड़ी के बजाय धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। अपनों के साथ शॉपिंग पर जाने का योग है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 6

कर्क राशि (Cancer)

आज आपकी सोची हुई योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। नए स्टार्टअप या बिजनेस की शुरुआत के लिए सितारे आपके पक्ष में हैं। जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को विशेष मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

  • शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

आज प्राथमिकताओं को तय करने का दिन है। कार्यों और मित्रों के बीच तालमेल बिठाएं। संतान की सफलता से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, जिससे रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। निवेश के मामलों में जल्दबाजी करने से बचें और आत्मनिर्भर बनें।

  • शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 5

कन्या राशि (Virgo)

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोल सकती है। किसी भी दुविधा में परिवार की सलाह लेना ही समझदारी होगी। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे।

  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2

तुला राशि (Libra)

आज बाधाओं को अपनी बुद्धि और विवेक से पार कर लेंगे। आपकी कार्यकुशलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। साझेदारी में नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह रिसर्च कर लें। घर से दूर काम करने वालों को आज परिवार के साथ समय बिताने का सुखद अवसर मिलेगा।

  • शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप पुरानी परंपराओं को छोड़कर आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे परिवार में आपकी सराहना होगी। करियर की नई शुरुआत के लिए दिन ऊर्जावान है। निजी मामलों में दूसरों की दखलअंदाजी से बचें। घर में मनपसंद व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन विदेश यात्रा के योग बना रहा है। साझेदारी के कामों में पारदर्शिता रखना भविष्य के लिए बेहतर होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों (प्रोफेसर्स) को बड़े संस्थानों से सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग आपके हर काम को आसान बना देगा।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 8

मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक तंगी से आज राहत मिलेगी। समाज में आपकी बातों को गंभीरता से सुना जाएगा। युवाओं को मनचाहा काम मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि, जीवनसाथी के प्रति अपने व्यवहार में नरमी लाएं। बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सलाह आपके लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9

कुंभ राशि (Aquarius)

अनुभवी लोगों के सानिध्य में आज आप कुछ नया सीखेंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए सुखद खबर मिल सकती है। कानूनी विवादों में राहत मिलने के प्रबल योग हैं। परिवार के साथ छोटी सी पार्टी घर के माहौल को खुशनुमा बना देगी।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4

मीन राशि (Pisces)

कारोबार में मुनाफे के साथ-साथ आज उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। सेहत में सकारात्मक सुधार महसूस करेंगे। वकीलों के लिए आज का दिन विशेष रूप से सफल रहेगा; पुराने केस आपके पक्ष में आ सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद शाम सुकून भरी रहेगी।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2

Tags