Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : माता अनुसुइया जयंती पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Today's Horoscope – April 6, 2026: On Mata Anasuya Jayanti, Luck Will Shine for These Zodiac Signs.
 
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026

Aaj Ka Rashifal 6 April 2026 : आज 6 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन है। वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और माता अनुसुइया जयंती के इस पावन अवसर पर ग्रहों की चाल आपके जीवन में सुखद बदलाव लाने वाली है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन नई उमंगों से भरा रहेगा। आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को खुशी देगा और रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • खास: लोन की ईएमआई पूरी होने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रतियोगी छात्रों को सफलता के योग हैं।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

वृष राशि (Taurus)

रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पूर्व में लिए गए वित्तीय निर्णयों के आज सुखद परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने का दिन है।

  • खास: तरक्की के मामलों में जीवनसाथी की सलाह लेना आपके लिए 'मील का पत्थर' साबित होगा।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3

मिथुन राशि (Gemini)

व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। समाज सेवा में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। दांपत्य जीवन में नई खुशियां आएंगी।

  • खास: किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके बिजनेस को नई ऊंचाई दे सकती है।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8

कर्क राशि (Cancer)

आज आप नया घर खरीदने पर विचार कर सकते हैं। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। ड्राई फ्रूट्स के व्यापारियों के लिए मुनाफे का दिन है।

  • खास: बेवजह दूसरों के फटे में टांग न अड़ाएं, विवाद से बचें।

  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा लेकिन बिजनेस में कोई भी बड़ा कदम सोच-समझकर उठाएं। संतान की पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी।

  • खास: जीवनसाथी का सहयोगात्मक व्यवहार आपका दिन खुशनुमा बना देगा।

  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

आज आपके सारे काम मन मुताबिक पूरे होंगे। पुराने निवेश से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है।

  • खास: धैर्य बनाए रखें, करियर में बदलाव के प्रयास सफल होंगे।

  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4

तुला राशि (Libra)

आज आलस्य और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए काम को टालने से बचें। ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर कोई गलती न करें।

  • खास: स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें।

  • शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे और बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। लवमेट्स के लिए दिन रोमांटिक रहेगा।

  • खास: शाम को घर में छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी।

  • शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 2

धनु राशि (Sagittarius)

आज कार्यस्थल पर काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी महिला मित्र या सहयोगी की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। मन में सकारात्मक विचार बने रहेंगे।

  • खास: करियर को लेकर कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, योजना बनाकर काम करें।

  • शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 9

मकर राशि (Capricorn)

अटके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन सही नहीं है। मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

  • खास: आप अपनी भावनाओं को अच्छी तरह व्यक्त कर पाएंगे, जिससे रिश्तों में सुधार होगा।

  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2

कुंभ राशि (Aquarius)

किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लवमेट्स एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • खास: ऑफिस और घर के बीच संतुलन बनाए रखना आज की मुख्य चुनौती होगी।

  • शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 1

मीन राशि (Pisces)

आज आपका मन आध्यात्म और ध्यान में अधिक लगेगा। कामकाज से जुड़ी परेशानियां बड़े भाई के सहयोग से हल होंगी। शाम को किसी धार्मिक उत्सव में जा सकते हैं।

  • खास: माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, बच्चों को सरप्राइज मिल सकता है।

  • शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4

Tags