Aaj Ka Rashifal 23 March 2026 : सोमवार; नवरात्रि का पांचवां दिन और श्री लक्ष्मी पंचमी का शुभ संयोग
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026 : आज 23 मार्च 2026, सोमवार का दिन है। चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन आदि शक्ति के 'स्कंदमाता' स्वरूप को समर्पित है। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसे 'श्री लक्ष्मी पंचमी' और 'राम राज्य महोत्सव' के रूप में भी मनाया जाएगा। आज विष्कुम्भ योग के साथ कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं, आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार आपकी राशि के लिए आज के सितारे क्या कहते हैं
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मनोरंजन और भ्रमण में बीतेगा। परिवार में किसी खास मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शिक्षा के प्रति समर्पित रहेगा।
-
उपाय: माता रानी को लाल चुनरी चढ़ाएं, अटका हुआ धन वापस मिलेगा।
-
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 7
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन परिवार में नई खुशियां लेकर आएगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले गहराई से सोच-विचार अवश्य करें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि व्यय बढ़ सकता है। आंखों से संबंधित कोई समस्या हो तो डॉक्टर से परामर्श लें।
-
उपाय: माँ दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
-
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। नई नौकरी या ऑफिस जॉइन करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। डॉक्टर्स और इंजीनियर्स के लिए आज का दिन विशेष लाभ और सीखने के अवसर लेकर आया है।
-
उपाय: माता के चरणों में शीश नवाएं, व्यापार में उन्नति होगी।
-
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
कर्क राशि (Cancer)
आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने और खान-पान का प्रोग्राम बन सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे।
-
उपाय: किसी कन्या का आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत सफल होगी।
-
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4
सिंह राशि (Leo)
आज व्यापार में स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का पूरा सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। संतान के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वाहन सुख मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। लवमेट्स के बीच आपसी समझ और बढ़ेगी।
-
उपाय: स्कंदमाता को पीले फूल अर्पित करें, कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
-
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 3
कन्या राशि (Virgo)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहद मजबूत रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए क्लाइंट्स के साथ आपकी मीटिंग सफल रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे।
-
उपाय: माँ दुर्गा की उपासना करें, धन-धान्य में वृद्धि होगी।
-
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5
तुला राशि (Libra)
आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। अपनी सोची हुई योजनाओं को हकीकत में बदलने में आप सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को समय पर काम पूरा करने से बॉस की तारीफ मिलेगी। उच्च अधिकारियों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
-
उपाय: दुर्गा जी की आरती करें, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
-
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन खुशियों और आनंद से भरा रहेगा। आप जीवन के हर पल का भरपूर लुत्फ उठाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। माता-पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे।
-
उपाय: माता के सम्मुख शुद्ध घी का दीपक जलाएं, समाज का सहयोग मिलेगा।
-
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन मानवता और सहयोग का है। कोई पुराना मित्र आपसे मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे। करियर में सफलता की नई उम्मीद जगेगी। यदि आप लंबे समय से वाहन खरीदने का विचार कर रहे थे, तो आज का दिन शुभ है।
-
उपाय: दुर्गा सप्तशती या दुर्गा स्रोत का पाठ करें, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
-
शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 1
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। कोई नई मशीनरी या तकनीकी सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार में प्रेम बढ़ेगा और लवमेट्स के बीच उपहारों का आदान-प्रदान हो सकता है। आर्ट्स और टेक्निकल छात्रों के लिए दिन श्रेष्ठ है।
-
उपाय: स्कंदमाता को मीठे का भोग लगाएं, भाग्य का साथ मिलेगा।
-
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 9
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपको पुत्र पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आपके प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे और लोग आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति (Promotion) के संकेत मिल रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
-
उपाय: परिवार के साथ माता की पूजा करें, खुशहाली बनी रहेगी।
-
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8
मीन राशि (Pisces)
आज आप घर आए मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त रहेंगे। आय के नए साधन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सिविल इंजीनियर्स को अपने पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। आपकी पॉजिटिव सोच आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल लेगी।
-
उपाय: माँ दुर्गा को लौंग का जोड़ा अर्पित करें, सभी रुके काम गति पकड़ेंगे।
-
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
