आज का राशिफल : 19 सितम्बर 2025, शुक्रवार
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सामान्य रहेगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। दौड़भाग अधिक होगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। तनाव से दूर रहें, विजय अंततः आपकी होगी। मित्रों के साथ समय आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक या समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और उत्सव का आनंद उठाएंगे। मित्र सहयोगी बनेंगे और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। हालांकि, जल्दबाज़ी नुकसान पहुँचा सकती है। सेहत और कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन उत्साह और प्रसन्नता से भरा रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। किसी नए कार्य या योजना की शुरुआत करने का उत्तम समय है। व्यापारिक लाभ मिलेगा और भाई-बंधुओं का सहयोग रहेगा। यात्रा मनोरंजक होगी। लेकिन जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार और मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय लाभ देंगे। बड़े कार्य करने का मन बनेगा। दूर से अच्छी खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन आत्मविश्वास से सब संभाल लेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज भाग्य आपके साथ है। मेहनत का फल मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संबंध बन सकते हैं। शारीरिक थकान और तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मनोरंजन यात्रा संभव है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठों की प्रशंसा मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ यात्रा का अवसर बन सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। मित्रों की मदद से कार्य पूरे होंगे। समय आपके पक्ष में है, बस आलस्य छोड़कर प्रयास करते रहें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मिश्रित परिणाम वाला दिन रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं और निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन थकान और पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। विवाद से दूरी बनाए रखें और अपनी चीजें सुरक्षित रखें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। नौकरी में वरिष्ठ प्रसन्न रहेंगे और सहकर्मी सहयोग देंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। पारिवारिक चिंता बनी रह सकती है, लेकिन उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है और योजनाएं सफल होंगी।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और घर में सुख-शांति रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक सिद्ध होगा। धन प्राप्ति में आई अड़चनें दूर होंगी। धार्मिक यात्रा या सत्संग का लाभ मिल सकता है। विलासिता की चीजों पर अधिक खर्च हो सकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक तनाव और क्लेश रह सकता है। जोखिम वाले कार्यों और जमानत से बचें। आय में कमी संभव है, हालांकि व्यापार सामान्य चलेगा। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें। चोट या दुर्घटना की संभावना है, सतर्क रहें। अनावश्यक विवाद से दूरी बनाए रखें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन साधारण रहेगा लेकिन प्रयास सफल होंगे। विवाद से दूर रहें और गलत संगति से बचें। धन की प्राप्ति आसान होगी और मित्र सहयोग करेंगे। संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना है। बड़े सौदे फायदेमंद साबित हो सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन उत्तम है। किसी वरिष्ठ का सहयोग कार्य आसान बना देगा। घर और कार्यक्षेत्र में शांति बनी रहेगी। नौकरी में चैन और व्यापार में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं। हालांकि जल्दबाज़ी से कार्य बिगड़ सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें।
