Aaj Ka Love Rashifal 14 November 2025 : 14 नवंबर 2025 दिन गुरुवार का राशिफल जानिए
Horoscope for the day: November 14, 2025 Friday : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 26 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज के सितारे क्या कहते हैं।
मेष राशि (Aries)
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। नवविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल ज़रूर मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।
-
शुभ रंग: पीच
-
शुभ अंक: 6
वृष राशि (Taurus)
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। आज खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और नए कामों को शुरू करने की प्लानिंग करेंगे। आपको परिवार वालों से सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
-
शुभ रंग: हरा
-
शुभ अंक: 8
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा। धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। परिवार के साथ बैठकर बात करने से पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। आज संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अपने सोचे हुए काम पूरे होंगे।
-
उपाय: ब्राह्मण को आदरपूर्वक भोजन कराएं, कार्यक्षेत्र में सिनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।
-
शुभ रंग: पिंक
-
शुभ अंक: 9
कर्क राशि (Cancer)
आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ काम फिर से शुरू करेंगे, तो वह ज़रूर पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का मन बनाएंगे। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। करियर को आगे बढ़ाने में की गई मेहनत रंग लाएगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
-
शुभ रंग: नीला
-
शुभ अंक: 4
सिंह राशि (Leo)
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे। व्यापार में बड़ा लाभ होगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।
-
शुभ रंग: लाल
-
शुभ अंक: 4
कन्या राशि (Virgo)
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरुरत है। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आएंगे। किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। दिनभर के कार्यों से आज आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।
-
शुभ रंग: सफेद
-
शुभ अंक: 1
तुला राशि (Libra)
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा है। घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनाएंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
-
शुभ रंग: पीला
-
शुभ अंक: 2
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनाएंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे।
-
शुभ रंग: हरा
-
शुभ अंक: 4
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी से आज कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बनी रहेगी। आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए।
-
शुभ रंग: वायलेट
-
शुभ अंक: 1
मकर राशि (Capricorn)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनाएगा। आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता भी मिलेगी।
-
शुभ रंग: काला
-
शुभ अंक: 2
कुम्भ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
-
शुभ रंग: ऑरेंज
-
शुभ अंक: 7
मीन राशि (Pisces)
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी और आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।
-
शुभ रंग: ग्रे
-
शुभ अंक: 5
