Vastu shashtra bedroom tips वास्तु अनुसार इस जगह रखेंगे bedroom तो नहीं होगी कोई परेशानी

Vastu bedroom tips वास्तु शास्त्र: ऐसा होना चाहिए घर का बेडरूम तभी मिलती है तरक्की
Bedroom
वास्तु शास्त्र: ऐसा होना चाहिए घर का बेडरूम तभी मिलती है तरक्की

Vastu tips for bed room in hindi: वास्तु शास्त्र के मुताबक घर में बेडरूम सही स्थान पर होने से परिवार के लोगों की तरक्की होती रहती है। साथ ही शयनकक्ष यदि सही दिशा में हो तो इसका सकारात्मक असर घर के मुखिया सहित सभी सदस्य पर पड़ता है। वहीं अगर घर का बेडरूम सही दिशा में नहीं है तो उसका नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार बेडरूम से जुड़ी खास बातें...


Vastu tips for bed room in hindi/
वास्तु अनुसार बेडरूम में आईना (vastu bed room tips)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम हमेशा दखिण या दक्षिण-पश्चिम के हिस्से में होना शुभ है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली के लिए सिरहाना दक्षिण दिशा में होना चाहिए। दक्षिण दिशा में सिरहाने रखकर सोने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न रहते हैं जिससे आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
वास्तु मुताबिक बेडरूम में आईना (vastu tips for mirror in bedroom)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लॉकर के सामने आईना लगाना अच्छा माना गया है। इस स्थान पर मिरर लगाने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही साथ घर के मुखिया की आय भी बढ़ती है। 


वास्तु के अनुसार बेडरूम का कलर (bed room colour according to vastu)

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम का कलर हल्के रंग का होना चाहिए। इसमें भी आसमानी या गुलाबी रंग अच्छा माना गया है। वहीं बेडरूम के बॉर्डर का रंग हल्का लाल होना चाहिए। वास्तु मुताबिक बेडरूम का कलर रखने से घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

बेडरूम में तस्वीर (picture in bed room)

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में क्रोधित मुद्रा की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ ही जिस भी देवी-देवता के प्रति आपकी श्रद्धा है उनकी तस्वीर शयनकक्ष में लगा सकते हैं।


बेड रूम में दीवार में टंगी न हो पूर्वजों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीर दीवार में टंगी नहीं होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्वजों की तस्वीरों को देखने से मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न होता है। पूजा स्थल या पूजा मंदिर में पूर्वजों की तस्वीर रख सकते हैं क्योंकि वे पूजनीय होते हैं।


बेडरूम में बिस्तर आयताकार या चौकोर होना चाहिए।

बिस्तर पर हमेशा सिर टिकाने के लिए सिरहाना होना चाहिए।

बेडरूम के ऊपर की छत गोलाकार नहीं होना चाहिए। 

बेडरूम में सोते वक्त पूरब की ओर पैर रखकर सोने से मान-सम्मान की वृद्धि होती हैं। वहीं अगर पश्चिम दिशा की ओर पैर रखकर सोते हैं तो आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति मिलती है। जबकि उत्तर दिशा की ओर पैर रखकर सोने से धन की समृद्धि होती है।

Share this story