Venus Transit: धन के कारक शुक्र का इस राशि में गोचर, ये राशियाँ होंगी मालामाल

Venus Transit: धन के कारक शुक्र का इस राशि में गोचर, ये राशियाँ होंगी मालामाल

Venus Transit in Capricorn 2021: ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले ग्रह शुक्र ग्रह 28 जनवरी 2021 को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव का यह गोचर सुबह 03 बजकर 18 मिनट पर होगा। इसके बाद शुक्र 21 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में धन और वैभव का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय पांडेय ने बताया कि सूर्य गुरू और शनि ग्रह मकर राशि में पहले से ही विराजमान हैं हालांकि गुरू और शनि अस्त हैं। यहां शुक्र इन ग्रहों के साथ रहेंगे। इस प्रकार मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। नवग्रहों में शुक्र का प्रेम और आकर्षण दांपत्य जीवन लग्जरी लाइफ मनोरंजन आदि का कारक माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन इन सभी कारकों को कुछ न कुछ प्रभावित करेगा। आइए जानते हैं इस बारे में...

मेष राशि: किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। क्रोध और अहंकार से बचें। गोचर काल में आपके गुस्से के कारण बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखा होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ऐसे में इस गोचर का आपको विशेष लाभ मिलने वाला है। आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अगर गोचर काल के दौरान आप मेहनत करेंगे तो आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। यह समय आपके लिए अच्छा है, इसका लाभ उठाने की कोशिश करें।

मिथुन राशि: गोचर काल के दौरान आपको किसी ट्रेनिंग या सेमिनार में भी भाग ले सकते हैं। इसका आने वाले समय में आपको इसका फायदा मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस गोचर का लाभ उठाने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मानसिक तनाव से बचें।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक इस गोचर काल के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखें। शत्रु को लेकर मन में किसी तरह का भय न रखें। मेहनत का शुभ परिणाम मिल सकता है।

कन्या राशि: इस गोचर के दौरान आपको प्लानिंग करनी पड़ेगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। किसी भी तरह का मानसिक तनाव न लें। गोचर के दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें।

तुला राशि: इस गोचर के प्रभाव आपके घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। पहले से चले आ रहे विवाद कम होंगे। इस दौरान आपके बेवजह धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक राशि: गोचर काल के दौरान आलस्य से दूर रहें। शांति और धैर्य के साथ लोगों से बातचीत करें। पैसों के लेन-देन से बचें। गोचर काल के दौरान किसी भी तरह की डील न करें।

धनु राशि: गोचर काल के दौरान आपको अपने खर्च पर कंट्रोल रखना होगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। बाहर जाकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ साबित होगा।

मकर राशि: गोचर के प्रभाव से आपको अच्छे फल मिलने वाले हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने वाला है।

कुंभ राशि: आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। खर्चों को नियंत्रण में रखना होगा। सेहत का ख्याल रखें। गोचर काल के दौरान लड़ाई-झगड़े से बचें।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए गोचर काल शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपको आपके कार्यों में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

Share this story