Maha Shivratri Vrat Mein Kya Khana Chahiye : महाशिवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं? क्या चाय-कॉफी पीना सही है? जानें पूरी जानकारी

What to eat during Maha Shivratri fast
What can one eat during Mahashivratri fast? Is it right to drink tea and coffee? Know complete information
 
Maha Shivratri Vrat Mein Kya Khana Chahiye

Maha Shivratri Vrat Mein Kya Khana Chahiye :  आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आइए विस्तार से जानते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खा सकते हैं? (Maha Shivratri Vrat Food)

महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक और फलाहार भोज ग्रहण किया जाता है। व्रती अपनी क्षमता और संकल्प के अनुसार निर्जला, फलाहार या एक समय फलाहार व्रत रखते हैं।

व्रत में खाई जाने वाली चीजें

  • फल (सेब, केला, अनार, पपीता आदि)

  • दूध

  • दही और पनीर

  • चीनी / मिश्री

  • साबूदाना (खिचड़ी या वड़ा)

  • कुट्टू का आटा (पूड़ी या पकौड़ी)

  • सिंहाड़े का आटा

  • राजगिरा (रामदाना)

  • आलू से बने व्यंजन

  • मखाना

  • मूंगफली

  • सूखे मेवे

  • सेंधा नमक

  • टमाटर और जीरा

  • देसी घी

क्या महाशिवरात्रि व्रत में चाय या कॉफी पी सकते हैं? (Can We Drink Tea Or Coffee In Shivratri Fast)

  • यदि आप निर्जला व्रत रख रहे हैं, तो इस स्थिति में पानी, चाय या कॉफी कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता।

  • यदि आप फलाहारी व्रत कर रहे हैं, तो ऐसे में चाय और कॉफी पी सकते हैं, बशर्ते उसमें सामान्य अनाज या प्रतिबंधित सामग्री न हो।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

महाशिवरात्रि व्रत में तामसिक और अनाज से बनी चीजों का सेवन वर्जित माना जाता है।

इन चीजों से रहें दूर

  • लहसुन

  • प्याज

  • गेहूं, चावल, दाल जैसे अन्न

  • साधारण नमक

  • मांस, मदिरा या किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन

विशेष मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध सात्विक भोजन और संयम से किया गया व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है और इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Tags