वृषभ राशि 2022 के अच्छे दिन कब आएंगे ? जानिए ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी से किस मंत्र के जाप से मिलेगा फायदा

Horoscope taurus 2022

वृषभ राशि का 2022 में भविष्य क्या है ?

वृषभ राशि–वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022  शुभ फल कारक रहने वाला है। वर्ष के पूर्वार्ध में कुछ संघर्ष के योग बन रहे हैं। उत्तरार्ध में सुखद स्थितियां प्राप्त होने लगेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक होगा। अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपके बजट को बिगाड़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में विवाद आपके तनाव के स्तर को बढ़ा सकता है। धन के परिपेक्ष में सावधानी रखना हितकर होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी।

संतान आपके अनुसार व्यवहार करने को तत्पर रहेगी। इस वर्ष में भाग्य को बल प्राप्त होगा। कुछ उपलब्धियां आपके खाते में सहजता से जुड़ जाएंगी। इससे सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार के लिए यह वर्ष शुभ फलदाई रहेगा।  नवीन कार्य में सही निर्णय आपके निवेश को सही दिशा प्रदान करेगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा।

महिलाओं के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक है। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष विशेष लाभदाई रहेगा विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। 2022 वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए नया आयाम स्थापित करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग के पदोन्नति एवं स्थानांतरण की संभावना है। भाई बहनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनेगा। भूमि, भवन, वाहन क्रय विक्रय के लिए लाभकारी स्थिति बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। 

वर्ष 2022 में वृषभ राशि के उपाय 

लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः।। मंत्र का जप करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

Share this story