हस्तरेखा शास्त्र: ज्योतिष में क्यों है इसका खास महत्व, जानें सब कुछ

हस्तरेखा शास्त्र: ज्योतिष में क्यों है इसका खास महत्व, जानें सब कुछ

शास्त्रों के अनुसार हमारी हथेली में मौजूद रेखाएं हमारा भविष्य बताती हैं लेकिन कुछ लोगों को यह शंकाएं होती हैं कि हथेली की रेखाएं भला किसी का भविष्य कैसे बता सकती हैं? लेकिन वास्तविकताओं से रूबरू होने के लिए आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी को पढ़िए और उसके बाद शायद आपकी मौजूदा सोच बदल जाए।

सबसे पहले जानिए हस्त रेखाएं होते कितने प्रकार की हैं?

1. जीवन रेखा

2. भाग्य रेखा

3. मस्तिष्क रेखा

4. मणिबंध रेखा

5. सूर्य रेखा

6. संतान रेखा

7. विवाह रेखा

8. हृदय रेखा

उपर्युक्त जितनी रेखाओं के प्रकार लिखे हैं, यह जीवन के समस्त क्रियाकलापों, जीवन संचालन और जीवन जीने के बारे में निर्धारण का काम भी रेखाएं तय करती हैं।

हस्त रेखाएं किस तरह से मानव जीवन को प्रभावित करती हैं?

हथेली में मौजूद सभी प्रकार की रेखाओं के द्वारा ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक मानव के जीवन पर व्यापक असर पड़ता है। फिर चाहे वो भाग्य, किस्मत, नौकरी-चाकरी, सुख-दुख, जनम-मरण और विवाह सब का लेखा हथेली की रेखाओं होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जीवन रेखा और भाग्य रेखा का संबंध बड़ा ही घनिष्ठ होता है, जो हमारे भाग्य से जुड़ी सारी जानकारी देने में सक्षम होती हैं।

हथेली में रेखाओं के साथ-साथ और क्या होता है?

रेखाओं के साथ-साथ हथेली में सूर्य पर्वत, शनि पर्वत, गुरु पर्वत, बुध, मंगल एवं अन्य पर्वत भी विद्यमान होते हैं। हथेली में चन्द्र क्षेत्र और मणिबंधों की मौजूदगी भी होती है साथ ही राहू और केतु जैसे नक्षत्र भी होते हैं। हथेली की उंगलियां क्रमशः अंगूठा, तर्जनी, मध्यिका, अनामिका कनिष्का होती हैं।

हथेली में रेखाओं की संख्या, आकृति, लम्बाई, चौड़ाई, आदि के निर्धारण आपके जीवन से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं। आपके दोनों हाथों की हथेलियों में कुछ आकार भी निर्मित होते हैं जिनका असर दैनिक जीवन पर पड़ता है या भविष्य के किन्हीं घटनाक्रम को बताता है।

हथेली में 'X' आकृति निर्मित होने से जीवन पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस किसी जातक की हथेली में 'X' आकार की आकृति निर्मित होती दिखाई दे वह अपने जीवन में अत्यंत लोकप्रियता प्राप्त करता है। वैसे तो किसी काम को किए बिना सफलता आपके कदमों पर हाजिरी नहीं लगाती लेकिन हथेली में 'X' आकार की आकृति निर्मित होने वाले लोगों पर यह नियम थोड़ा कम लागू होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन्हें कम मेहनत में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।

हथेली में 'M' आकृति निर्मित होने पर जीवन पर प्रभाव

बुद्धि कौशल व्यक्तियों की हथेली में रेखाओं के द्वारा एम आकार की आकृति निर्मित होने की संभावना शत् प्रतिशत होती है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि 'M' आकृति वाले लोग बेहद निपुण होते हैं।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार रेखाओं के प्रकार

खंडित रेखाएँ

खंडित विवाह रेखा अच्छा संकेत नहीं देती है। इसका अर्थ है विवाह में तनाव और असफलता। सबसे खराब स्थिति में, यह साथी के साथ विवाद पैदा कर सकता है और स्थिति को इतना गंभीर बना सकता है कि बात तलाक तक पहुँच जाए। खंडित रेखा का आकार रिश्ते में क्षति को निर्धारित करता है। यदि यह एक से कम है, तो आप अपने रिश्ते को बचाने का प्रयास कर सकते हैं और मुद्दों को हल कर सकते हैं।

नीचे की ओर घुमावदार

विवाह रेखा का अधोमुख गति ठीक नहीं है। तेज नीचे की ओर बढ़ने का मतलब है आपके साथी की अचानक मृत्यु हो सकती है। यह किसी दुर्घटना या किसी अन्य तरीके से हो सकता है। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि यह सटीक तथ्य नहीं है। यदि विवाह रेखा हृदय रेखा को छूती है तो साथी के साथ अहंकार की समस्या भी हो सकती है या अलगाव हो सकता है।

ऊपर की ओर घुमावदार

यदि विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ी हुई है तो यह प्रेम और विवाह में एक अच्छा समय दर्शाती है। यह कैरियर और रिश्ते के मोर्चे पर समृद्धि को दर्शाती है। इसके साथ ही आपका अपने साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

Share this story