जानिए राहुल गांधी ने किसको बोला पनौती

 

राजस्थान  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के जालौर जिले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया।

राहुल गांधी ने कहा अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते लेकिन पनौती ने हरवा दिया। राहुल का ये बयान पीएम मोदी पर बड़ा हमला माना जा रहा है। 

राहुल गांधी जालौर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। वे पीएम मोदी पर हमला बोल रहे थे |

इसी बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पनौती-पनौती का नारा लगाना शुरू कर दिया। 

ये सुनकर राहुल गांधी ने अपना भाषण रोकते हुए कहा कि हमारे लड़के अच्छा भला वर्ल्ड कप जीत जाते |

लेकिन पनौती ने हरवा दिया। जनता ये बात जानती है, लेकिन टीवी वाले नहीं कहेंगे। इसके राहुल ने फिर से अपना भाषण शुरू कर दिया।