राष्ट्रपति मुर्मू के फ्लैग ऑफ के बाद दिल्ली में महिला बाइक रैली का शुभारंभ

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ए ब्लॉक से ऑल इंडिया महिला बाइक रैली का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के बाद डिजिटली इसे फ्लैग ऑफ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला बाइक रैली पर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि निर्भया कांड के बाद वर्ष 2013 में दिल्ली मेरी भी है के नारे के साथ महिला बाइक रैली की शुरूआत हुई थी। सुरक्षित शहर के अपने हक के दावे के साथ इस रैली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दिल्ली की महिला बाइक रैली का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज है। कोविड काल की वजह से 2 साल से इस रैली का आयोजन नहीं हो पाया था। महिलाओं को इस रैली का बेसब्री से इंतजार था और आज दिल्ली में महिला बाइक रैली आयोजित हुई।

दिल्ली के उपराज्यपाल भी इस मौके पर विशेष अतिथि रहे और फिल्म कलाकार सान्या मल्होत्रा महिला बाइकर्स का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थी। जीवन के कई क्षेत्रों में मिसाल बनी महिलाओं का सम्मान भी इस मौके पर किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, मैं बाइक रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं के जज्बे की सराहना करती हूं।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी महिला बाइक रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी। और महिलाओं के इस जज्बे की सराहना की।

--आईएएनएस

एमजीएच/एसकेपी

Share this story