दशहरा सेलिब्रेशन: फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में शॉपिंग का मज़ा और ढेरों इनाम

Dussehra Celebrations: Shopping Fun and Lots of Rewards at Phoenix United Mall Lucknow
 
Dussehra Celebrations: Shopping Fun and Lots of Rewards at Phoenix United Mall Lucknow
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।  दशहरा के शुभ अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, लखनऊ अपने ग्राहकों के लिए लेकर आया है “इस दशहरा बड़ी शॉपिंग, बड़े ऑफर्स” का विशेष उपहार। इस त्योहारी सीज़न में शॉपिंग का आनंद लेने आने वाले ग्राहकों को न केवल शानदार ऑफर्स मिलेंगे, बल्कि आकर्षक गिफ्ट वाउचर और लकी ड्रा के ज़रिए इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।

5 अक्टूबर तक चलेगा खास ऑफर

  • ₹5,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर – ग्राहकों को गिफ्ट वाउचर और स्पेशल गिफ्ट्स जीतने के लिए लकी ड्रा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

  • ₹9,999 या उससे अधिक की खरीदारी पर – गिफ्ट वाउचर के साथ-साथ बम्पर प्राइज जीतने का मौका भी मिलेगा।

  • इसके अलावा, एक लकी विजेता को Java 42X बाइक घर ले जाने का शानदार अवसर मिलेगा।

खरीदारी का रोमांच और भी खास

फीनिक्स यूनाइटेड मॉल ने इस ऑफर को त्योहार के मौक़े पर ग्राहकों की शॉपिंग को यादगार और रोमांचक बनाने के लिए तैयार किया है। परिवार संग शॉपिंग की खुशियों को दोगुना करने के लिए मॉल में कई खास ब्रांड्स और अनुभव ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे हैं –

  • Sweet Dream के फैशनेबल परिधानों से वॉर्डरोब को नया अंदाज़ दें।

  • Samsung के नवीनतम गैजेट्स के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम बढ़ाएँ।

  • Rowdy Café & Boba Bhai में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लें।

  • Masti Zone में गेमिंग का रोमांच महसूस करें।

  • Zodiac की ट्रेंडी फैशन व एक्सेसरीज़ के साथ अपने स्टाइल को निखारें।

ग्राहकों की खुशी हमारी प्राथमिकता

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) श्री संजीव सरीन ने कहा,
“हमारे लिए ग्राहकों का अनुभव सबसे अहम है। त्योहार के अवसर पर परिवार संग समय बिताने की खुशी को हम अपनी ओर से खास ऑफर्स और सरप्राइज़ेज़ के साथ और भी बढ़ाना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि हर ग्राहक यहां आकर त्योहारी उमंग और खुशियों को कई गुना ज्यादा महसूस करे।”

Tags