Fathers Day 2025 : फादर्स डे 2025 पर बनाएं अपने पापा के लिए खास डिनर – प्यार का स्वाद बनाएं यादगार

Make a special dinner for your dad on Father’s Day 2025 – Make the taste of love memorable
 
Fathers Day 2025 : फादर्स डे 2025 पर बनाएं अपने पापा के लिए खास डिनर – प्यार का स्वाद बनाएं यादगार
Fathers Day 2025 :  पिता और बच्चों के बीच का रिश्ता अक्सर अनकहा लेकिन बेहद गहरा होता है। भारतीय परिवारों में भावनाएं खुलकर ज़ाहिर करना अब भी एक चुनौती बना हुआ है, खासकर बेटों के लिए। वे अपने पिता के प्रति दिल में उमड़ते जज़्बात को शब्दों में नहीं ढाल पाते। ऐसे में फादर्स डे, जो इस साल 15 जून 2025 (रविवार) को मनाया जा रहा है, एक शानदार मौका है अपने पापा को उनके लिए आपके मन में छुपे प्यार और सम्मान को जताने का। बजाय किसी महंगे गिफ्ट के, इस बार उन्हें अपने हाथों से बना स्पेशल डिनर खिलाकर सरप्राइज़ दें। यकीन मानिए, यह इशारा उनके दिल को छू जाएगा।

स्टार्टर में बनाएं स्वादिष्ट आलू-पनीर टिक्की

फादर्स डे डिनर की शुरुआत एक टेस्टी स्टार्टर से होनी चाहिए।

  • उबले हुए आलू और मैश किया पनीर लें।

  • इसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें।

  • बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं।

  • टिक्की का आकार दें और ब्रेडक्रम्स में लपेटें।

  • इन्हें शैलो फ्राय या एयर फ्राय करें।

  • पुदीने की चटनी या दही-चटनी के साथ सर्व करें।

 मुख्य भोजन में बनाएं स्वाद से भरपूर बिरयानी

बिरयानी एक ऐसी डिश है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देती है।

  • आप चाहें तो वेज या नॉनवेज बिरयानी बना सकते हैं।

  • बिरयानी को दम पर पकाएं ताकि हर चावल में मसालों की खुशबू बस जाए।

  • साथ में कटा हुआ प्याज, हरी चटनी और रायता ज़रूर परोसें।

  • ऊपर से तले हुए प्याज और हरा धनिया से गार्निश करना न भूलें।

 अगर पापा नॉनवेज लवर हैं तो चिकन की रेसिपी ज़रूर ट्राई करें

यदि आपके पापा को नॉनवेज पसंद है, तो आप इन में से कोई भी डिश ट्राई कर सकते हैं:

  • गार्लिक बटर चिकन फ्राय

  • मालाबार चिकन करी

  • चिली चिकन

  • ग्रिल्ड चिकन विद हर्ब्स
    इन रेसिपीज़ को पराठे या फ्रायड राइस के साथ परोसें।

 डेज़र्ट में मिठास भरें – बनाएं कुछ स्पेशल मीठा

डिनर के बाद मीठा तो बनता है!

  • आप रेडी-टू-कुक रसगुल्ला का पैकेट ला सकते हैं, जो जल्दी और आसान होता है।

  • या फिर लौकी की खीर, सूजी की बर्फी या सेवईं बना सकते हैं।

  • मिठाई पर केसर और ड्राई फ्रूट्स की सजावट से उसका स्वाद और आकर्षण दोनों बढ़ जाएंगा।

 अंत में क्या करें? बस पास बैठें और साथ खाएं

पापा के साथ बैठकर खाना खाना ही सबसे बड़ी गिफ्ट होगी। इस फादर्स डे उन्हें यह एहसास कराएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं। खाना एक ज़रिया है, भावनाएं जुड़ने की। यह छोटा-सा प्रयास आपके रिश्ते को और भी मजबूत बना देगा।

Tags