गर्मियों में शरीर को रखें ठंडा और हेल्दी, अपनाएं ये पारंपरिक देसी ड्रिंक्स

Keep Your Body Cool and Healthy This Summer: Try These Traditional Desi Drinks.
 
garmiyon mein shareer ko rakhen thanda aur heldee

garmiyon mein shareer ko rakhen thanda aur heldi :   तेज गर्मी और लू के मौसम में लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने लगते हैं। हालांकि, ज्यादा शुगर और प्रिजर्वेटिव वाली ये चीजें शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ऐसे में भारतीय पारंपरिक पेय पदार्थ बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। जो शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पोषण भी देती हैं और लू से बचाने में मददगार मानी जाती हैं।

बेल का शरबत

Bael का शरबत गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में बेल को पाचन के लिए लाभकारी माना गया है।यह दस्त, एसिडिटी, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत पहुंचाने में सहायक हो सकता है।

ऐसे बनाएं बेल का शरबत

पके हुए बेल का गूदा निकालकर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं और अच्छी तरह मैश करें। इसके बाद बीज और रेशे अलग कर लें। अब इसमें गुड़, काला नमक और भुना जीरा पाउडर मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए पुदीना और नींबू भी डाला जा सकता है।

सत्तू का शरबत

Sattu गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाला पारंपरिक पेय माना जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है। विशेष रूप से Bihar में गर्मियों के दौरान सत्तू का शरबत काफी लोकप्रिय है। इसे मीठा और नमकीन दोनों तरीकों से बनाया जा सकता है। नमकीन सत्तू ड्रिंक में भुना जीरा, प्याज, नींबू और हरी मिर्च जैसी चीजें मिलाई जाती हैं, जो पाचन बेहतर करने और लू से बचाव में सहायक मानी जाती हैं।

आंवला का विटामिन-सी ड्रिंक

Indian Gooseberry यानी आंवला विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह इम्यूनिटी मजबूत करने, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी माना जाता है। आंवला की ड्रिंक बनाने के लिए आंवला और अदरक को काटकर पानी और शक्कर के साथ उबाल लें। इसमें सौंफ मिलाकर ठंडा करें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक जार में आंवला, अदरक, काली मिर्च, नमक, पुदीना और नींबू मिलाकर तैयार पेस्ट डालें। पानी और बर्फ मिलाकर इसे ठंडा-ठंडा परोसें।

रागी और कोलम चावल की पारंपरिक ड्रिंक्स

Ragi से बनी ड्रिंक भी गर्मियों में काफी लोकप्रिय है। इसे शरीर को ठंडा रखने और पोषण देने वाला माना जाता है। इसके अलावा कोलम चावल से बनने वाली पारंपरिक “टंका तोरानी” ड्रिंक भी गर्मियों में लाभकारी मानी जाती है। यह पेय Jagannath Temple में भगवान जगन्नाथ को भी अर्पित किया जाता है।

क्यों फायदेमंद हैं ये देसी ड्रिंक्स?

ये पारंपरिक पेय पदार्थ शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, पाचन बेहतर रखते हैं और गर्मी से होने वाली थकान से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इनमें कृत्रिम फ्लेवर और ज्यादा शुगर नहीं होती, जिससे ये बाजार में मिलने वाले कई ड्रिंक्स की तुलना में बेहतर विकल्प माने जाते हैं।

Tags