Good Sleep Tips: बेडरूम में सोने से पहले करें ये 5 बदलाव, आएगी घोड़े बेचकर नींद और सुबह उठेंगे रिफ्रेश्ड
1. 3D आई मास्क का करें इस्तेमाल
सोते समय अगर अचानक कोई लाइट जला दे या खिड़की से रोशनी आए, तो नींद का पूरा पैटर्न बिगड़ जाता है। इससे बचने के लिए 3D कंटूर्ड स्लीप आई मास्क (3D Contoured Masks) एक बेहतरीन विकल्प है। आम मास्क के मुकाबले इसमें आंखों के ऊपर उभरे हुए कफ्स होते हैं, जिससे आपकी पलकों पर कोई दबाव नहीं पड़ता और आप बिना किसी परेशानी के आराम से आँखें झपका सकते हैं।
2. एसेंशियल ऑयल डिफ्यूज़र से महकाएं कमरा
कमरे की खुशबू का हमारे मूड और दिमाग पर गहरा असर पड़ता है। शाम के वक्त अपने बेडरूम में एक ऑयल डिफ्यूज़र लगाएं और उसमें अपनी पसंद का कोई हल्का एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर या कैमोमाइल) डाल दें। सोने के समय तक पूरा कमरा हल्की और भीनी-भीनी सुगंध से भर जाएगा, जो दिमाग को शांत कर गहरी नींद लाने में मदद करता है।
3. व्हाइट नॉइज़ मशीन और डिम म्यूजिक
अगर आपको बाहर की गाड़ियों या गली के शोर-शराबे के कारण नींद नहीं आती, तो बेडरूम में व्हाइट नॉइज़ मशीन (White Noise Machine) का इस्तेमाल करें। यह मशीन बाहर के अनचाहे शोर को ब्लॉक कर देती है। इसके साथ ही आप बैकग्राउंड में बहुत ही हल्का और रिलैक्सिंग म्यूजिक प्ले कर सकते हैं, जिससे मन शांत होता है।
4. लाइट सेटिंग्स में करें बदलाव
नींद की क्वालिटी के लिए बेडरूम की लाइटिंग बेहद अहम है। बहुत तेज रोशनी नींद में खलल डालती है, तो वहीं कुछ लोग बिल्कुल घने अंधेरे में असहज महसूस करते हैं। इसके लिए रात को हमेशा डिम या वॉर्म लाइटिंग (Zero Watt Bulb/Night Lamp) का इस्तेमाल करें। इससे कमरे का माहौल शांत और आरामदायक बनता है।
5. बेड पर ही करें ये आसान योगासन
सोने से ठीक पहले बिस्तर पर किए जाने वाले कुछ हल्के योगासन आपकी स्लीप क्वालिटी को कई गुना सुधार सकते हैं। आप बेड पर लेटे-लेटे ये आसन ट्राई कर सकते हैं:
-
सुप्त बद्धकोणासन (Reclined Bound Angle Pose)
-
अपानासन (Knees-to-Chest Pose)
-
सुप्त मत्स्येन्द्रासन (Supine Spinal Twist)
-
बालासन (Child's Pose)
-
और अंत में शवासन (Corpse Pose)। इन आसनों को करते-करते ही आपका शरीर पूरी तरह रिलैक्स हो जाएगा और आपको गहरी नींद आ जाएगी।
