गुड़हल का फूल: त्वचा को जवां और सुंदर बनाए रखने का आसान उपाय
आयुर्वेद में कई ऐसे पौधे, फूल और पत्तियां बताई गई हैं, जिनके लिए आपको पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। ये प्राकृतिक औषधियाँ हमारे आसपास ही आसानी से मिल जाती हैं। इन्हीं में से एक है लाल रंग का गुड़हल का फूल, जिसे आप अक्सर सड़कों के किनारे, पार्कों या बगीचों में खिलते हुए देख सकते हैं।
गुड़हल का नाम सुनते ही आमतौर पर लोग इसके बालों के फायदे याद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फूल त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है? इसमें एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों और ढीली त्वचा को कम करने में मदद कर सकते हैं।
गुड़हल से बने एंटी-एजिंग टॉनिक
कंटेंट क्रिएटर दिव्या जैदका के अनुसार, गुड़हल से एक आसान एंटी-एजिंग सीरम तैयार किया जा सकता है।
-
सबसे पहले गुड़हल के फूलों को पानी में उबालें।
-
इसमें एलोवेरा जेल और थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाएँ।
-
तैयार लिक्विड को स्प्रे बोतल में भर लें।
-
रात को चेहरा धोने के बाद इसे स्प्रे करके सोएँ।
यह टॉनिक त्वचा को टाइट करता है और उम्र बढ़ने के निशानों को कम करने में सहायक होता है।
गुड़हल का फेस मास्क
-
गुड़हल के फूलों को सुखाकर मिक्सी में दरदरा पाउडर बना लें।
-
इसमें मुल्तानी मिट्टी और दही मिलाएँ।
-
इस पेस्ट को 10–15 मिनट चेहरे पर लगाएँ।
-
हफ्ते में 2–3 बार इस मास्क का इस्तेमाल करें।
यह मास्क त्वचा की गहराई से सफाई करता है, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स कम करता है।
त्वचा को ग्लो देने वाला स्प्रे
-
गुड़हल के फूलों को उबालकर उनके पानी को ठंडा करें।
-
इसमें एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन मिलाएँ।
-
इसे भी स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर इस्तेमाल करें।
यह स्प्रे ओपन पोर्स को क्लीन करता है, त्वचा को हाइड्रेट रखता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
