Holi Special Rajasthani Kanji Vada : खट्टा-मीठा स्वाद जो दिल जीत ले
कांजी के लिए सामग्री
-
4–5 कप पानी
-
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
-
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
2 छोटे चम्मच दरदरी कुटी पीली सरसों
-
1 छोटा चम्मच काली सरसों
-
चुटकी भर हींग
-
स्वादानुसार नमक
-
1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
वड़ा बनाने की सामग्री
-
1 कप धुली मूंग दाल
-
स्वादानुसार नमक
-
बारीक कटी हरी मिर्च
-
1 छोटा टुकड़ा अदरक
-
2–3 लहसुन की कलियां (वैकल्पिक)
-
तलने के लिए तेल
कांजी बनाने की विधि
-
सबसे पहले पानी को एक पैन में उबाल लें। उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और पानी को पूरी तरह ठंडा होने दें।
-
ठंडा होने पर इसमें हल्दी, लाल मिर्च, कुटी सरसों, काली सरसों, नमक और थोड़ा सा सरसों तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-
इस मिश्रण को मिट्टी के बर्तन में डालें। (यदि उपलब्ध न हो तो कांच के जार का इस्तेमाल करें।)
-
बर्तन का मुंह साफ सूती कपड़े से ढक दें और इसे 4–5 दिन धूप में रखें ताकि यह अच्छी तरह फर्मेंट हो जाए।
-
कुछ दिनों बाद पानी में हल्की खटास आ जाएगी—यही असली कांजी का स्वाद है।
वड़ा तैयार करने की विधि
-
मूंग दाल को रात भर पानी में भिगो दें।
-
सुबह पानी निकालकर दाल को नमक, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन के साथ दरदरा पीस लें।
-
इस बैटर को एक बाउल में निकालकर अच्छी तरह फेंटें ताकि यह हल्का और फूला हुआ हो जाए।
-
कड़ाही में तेल गरम करें और छोटे-छोटे वड़े बनाकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
-
तले हुए वड़ों को निकालकर अलग रखें।
अंतिम स्टेप
-
एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें चुटकी भर हींग मिलाएं।
-
तले हुए वड़ों को इस पानी में 10 मिनट तक भिगोकर रखें।
-
10 मिनट बाद वड़ों को हल्का निचोड़कर तैयार कांजी में डाल दें।
-
1–2 घंटे बाद वड़े कांजी का स्वाद सोख लेंगे और सर्व करने के लिए तैयार हो जाएंगे।
