Home Made Face Wash: नेचुरल फेस वॉश घर में कैसे बनाएं, लगते ही दमक उठेगा चेहरा

 
How to make natural face wash at home

Home Made Face Wash
natural face wash
How to make natural face wash at home
फीचर डेस्क, नई दिल्ली। रेग्युलर ही आप फेस को क्लीन करने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन केमिकल्स बेस्ड फेसवॉश से स्किन को नुकसान भी होता है। आप चाहें तो होममेड, नेचुरल फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानिए, कैसे बनाएं नेचुरल फेसवॉश और इसे इस्तेमाल करने का तरीका।  

नेचुरल फेस वॉश
जब भी चेहरे का ख्याल रखने की बात आती है तो सबसे पहले त्वचा को साफ करना होता है। इससे त्वचा पर मौजूद गंदगी, धूल-मिट्टी साफ होती है। फेस को क्लीन, क्लीयर बनाने के लिए सबसे ज्यादा फेस वॉश का यूज किया जाता है। लेकिन इनमें भी कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं। केमिकल्स बेस्ड फेस वॉश की बजाय नेचुरल, घर पर बने फेस वॉश इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह स्किन के लिए काफी माइल्ड होते हैं और इनसे किसी भी तरह के साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। 

दही-शहद फेस वॉश 
इस फेस वॉश को बनाने के लिए एक बाउल में दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई करें, करीबन दो मिनट बाद चेहरा पानी की मदद से वॉश करें। अगर आपकी स्किन रूखी है तो इसमें एक टी स्पून ऑलिव ऑयल मिक्स कर सकती हैं। आप इस फेस वॉश से हर दिन चेहरा साफ करें।

दही-स्ट्राबेरी फेस वॉश
अगर आपकी स्किन ऑयली या मुंहासों वाली हो तो आप इस फेस वॉश का इसतेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दो पकी हुई स्ट्राबेरी और दो चम्मच दही लेकर अच्छे से ब्लेंड करें। अब इस प्यूरी को चेहरे पर लगाकर बेहद हल्के हाथों से मसाज करें। करीबन पांच से सात मिनट के लिए इसे यूं ही छोड़ दें। आखिर में ठंडे पानी से चेहरा वॉश करें। यह फेस वॉश एक्सट्रा ऑयल को चेहरे से हटाने में मदद करता है।

दूध-शहद फेस वॉश
सेंसिटिव स्किन की महिलाओं को किसी भी तरह का प्रोडक्ट अप्लाई करने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। लेकिन ऐसी महिलाएं दूध और शहद की मदद से स्किन की सफाई कर सकती हैं। इस फेस वॉश को बनाने के लिए दो टी स्पून कच्चा दूध लेकर उसमें एक टी स्पून शहद मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से करीबन दो-तीन मिनट तक मसाज करें, आखिर में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 

टमाटर का फेस वॉश
वह फेस वॉश का इस्तेमाल क्लींजर की तरह किया जा सकता है। इसके लिए दो टी स्पून टमाटर का पल्प लेकर उसमें एक टी स्पून दूध और एक टी स्पून नीबू का रस मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए रहने दें और बाद में ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 

शहद-नीबू का फेस वॉश
यह फेस वॉश स्किन को मॉयश्चराइज करने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स को भी निकालता है। साथ ही एजिंग के साइंस को भी धीमा करता है। इस फेस वॉश का इस्तेमाल करने के लिए एक टी स्पून नीबू के रस में दो टी स्पून शहद मिक्स करें। अब इसकी एक पतली लेयर चेहरे पर अप्लाई करें और इसे सूखने दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आप अपनी स्किन के हिसाब से इन फेसवॉश का यूज करेंगी तो कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत निखर उठेगी। 
 

Tags