बुक बडी मुहिम से जुड़िए , बच्चों की शिक्षा में सहयोग दीजिए
अगले कुछ ही दिनों में माता-पिता पर नई कक्षाओं की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदने की जिम्मेदारी आने वाली है। ऐसे समय में आइए मिलकर उनका आर्थिक बोझ कम करने की पहल करें।
☎️ टोल फ्री नंबर: 08069409296
बुक बडी चंबल आर्काइव की एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य पुरानी पाठ्यपुस्तकों और अध्ययन सामग्री को एकत्रित करना, उनकी मरम्मत करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। यह अभियान न केवल शिक्षा में सहयोग करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और साझा संस्कृति को भी बढ़ावा देता है।
संस्था ने अब तक 1 लाख से अधिक दुर्लभ पुस्तकों, लिथोग्राफ, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों का संग्रह एवं डिजिटाइजेशन किया है। इनमें भगवान बुद्ध, महात्मा गांधी, 16वीं शताब्दी के मानचित्र तथा अनेक अमूल्य धरोहरें शामिल हैं। टेक्स्ट बुक्स के अलावा हर प्रकार की पुस्तकों और विरासत सामग्री का संरक्षण एवं रेस्टोरेशन भी किया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपने इतिहास से जुड़ी रह सकें।
🔹 आप कैसे सहयोग कर सकते हैं?
1️⃣ बुक बडी संदेश को अपने सभी स्कूल ग्रुप्स, शिक्षकों और अभिभावकों तक पहुंचाएं।
2️⃣ बुक बडी पोस्टर को स्कूल शिक्षकों और संचालकों के साथ साझा करें।
3️⃣ स्कूलों को प्रेरित करें कि वे इस पहल का पोस्टर अपने नोटिस बोर्ड पर लगाएं।
✨ आपका छोटा सा प्रयास:
-
माता-पिता पर आर्थिक बोझ कम करेगा
-
पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा
-
छात्रों में सहयोग और समुदाय की भावना विकसित करेगा
याद रखिए — हमारा वर्तमान हमारे इतिहास से ही बना है।
आइए, शिक्षा और विरासत दोनों को संजोने के इस अभियान का हिस्सा बनें।
📞 अधिक जानकारी या जुड़ने के लिए संपर्क करें: 08069409296
