शाम की चाय के साथ बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी सोया चंक

Make healthy and crispy soya chunks with evening tea
 
शाम की चाय के साथ बनाएं हेल्दी और क्रिस्पी सोया चंक
शाम के समय कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन तो सभी का करता है, लेकिन तेल में तले स्नैक्स सेहत पर भारी पड़ सकते हैं। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर सोया चंक एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है। इसे बिना डीप फ्राई किए भी बेहद स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनाया जा सकता है। यह झटपट बनने वाला स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा और इवनिंग टी के साथ परफेक्ट रहेगा।

सामग्री

  • 2 कप सोया चंक (सोयाबीन बड़ी)

  • ½ कप दही

  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला

  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

  • 1–2 बड़े चम्मच कॉर्न स्टार्च

  • नमक स्वादानुसार

 बनाने की विधि

एक बर्तन में पानी उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह उबल जाए, गैस बंद कर दें।

 दूसरा स्टेप

उबले हुए पानी में सोया चंक डालें और लगभग 20 मिनट तक भिगोकर रखें, ताकि वे नरम हो जाएं।

 तीसरा स्टेप

इस बीच दही का मसाला मिश्रण तैयार करें।

एक बर्तन में दही को अच्छी तरह फेंट लें। उसमें कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर, चाट मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

 चौथा स्टेप

भीगे हुए सोया चंक को पानी से निकालें और हाथ से अच्छी तरह निचोड़ लें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
अब इन्हें कॉर्न स्टार्च से हल्का-सा कोट कर लें।

 पांचवा स्टेप

अब तैयार दही मसाला मिश्रण में सोया चंक डालकर अच्छे से लपेट लें।

 छठा स्टेप

एयर फ्रायर को 180°C पर प्रीहीट करें और सोया चंक को 12–15 मिनट तक एयर फ्राई करें। बीच में एक बार पलट दें, ताकि दोनों तरफ से बराबर क्रिस्पी हो जाएं।

 परोसने का तरीका

तैयार क्रिस्पी सोया चंक को हरी चटनी, टमाटर सॉस या पुदीना डिप के साथ गर्मागर्म परोसें। ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

Tags