Morning Health Routine: सुबह खाली पेट इन 3 चीज़ों के सेवन से दिनभर बनी रहेगी भरपूर एनर्जी, न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रेट

Morning Health Routine: Consuming these 3 things on an empty stomach in the morning will keep you full of energy throughout the day, nutritionist shared her fitness secret.
 
सुबह खाली पेट इन 3 चीज़ों के सेवन से दिनभर बनी रहेगी भरपूर एनर्जी

Healthy Morning Routine Tips: सुबह सोकर उठने के बाद आप सबसे पहले पेट में क्या डालते हैं, इसका असर पूरे दिन आपकी सेहत, ऊर्जा और पाचन पर पड़ता है। अक्सर लोग दिन के भोजन पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सुबह की पहली डाइट को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट दीपसिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर बताया कि वे रोज़ सुबह 6 बजे खाली पेट किन 3 चीजों का सेवन करती हैं, जिससे वे दिनभर फ्रेश और एक्टिव महसूस करती हैं। आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट के इस असरदार मॉर्निंग रूटीन के बारे में।

 

1. सबसे पहले 250 मिलीलीटर गुनगुना या सादा पानी

न्यूट्रिशनिस्ट दीपसिखा के अनुसार, सुबह उठते ही उनका पहला काम 250 ml पानी पीना होता है।  रातभर की नींद के दौरान शरीर में जो डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) हो जाता है, यह उसे तुरंत पूरा करता है। खाली पेट पानी पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, चयापचय (Metabolism) तेज़ होता है और शरीर तरोताज़ा महसूस करने लगता है।

 

2. हेल्दी फैट्स: एक चम्मच नारियल तेल (Coconut Oil)

पानी पीने के बाद दूसरा महत्वपूर्ण स्टेप है शरीर को 'हेल्दी फैट्स' देना। इसके लिए वे सुबह सबसे पहले एक छोटा चम्मच शुद्ध नारियल तेल (Virgin Coconut Oil) पीती हैं। सुबह-सुबह हेल्दी फैट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर (Control) रहता है। यह आदत असमय लगने वाली तेज भूख और चिड़चिड़ेपन को रोकती है। साथ ही, नारियल तेल पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

 

3. एनर्जी और फोकस के लिए ब्लैक कॉफी (Black Coffee)

हेल्दी फैट्स लेने के बाद उनके मॉर्निंग रूटीन का आखिरी चरण है एक कप ब्लैक कॉफी। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, सुबह खाली पेट या फैट्स के बाद ब्लैक कॉफी पीने से शरीर में कोर्टिसोल का प्राकृतिक स्तर बढ़ता है, जो आपको तुरंत एक्टिव और अलर्ट बनाता है। ब्लैक कॉफी में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स (Polyphenols) आँतों के स्वास्थ्य (Gut Health) को बेहतर बनाने और एकाग्रता (Focus) बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। यदि आप भी सुबह उठते ही थकान, सुस्ती या पाचन की समस्या महसूस करते हैं, तो चाय या भारी नाश्ते के बजाय इस 3-स्टेप मॉर्निंग रूटीन को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सकते हैं। इससे न केवल आपकी एनर्जी का स्तर सुधरेगा, बल्कि वजन नियंत्रण और मेंटल फोकस में भी मदद मिलेगी।

Tags