Skin Care Trend: स्किन ग्लो के लिए राइस वाटर को लगाना ही नहीं, पीना भी हुआ ट्रेंड; डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें यह सही है या गलत

Skin Care Trend: Beyond topical application, drinking rice water for glowing skin has also become a trend; find out from a dermatologist whether this is right or wrong.
 
Drinking Rice Water for Glowing Skin

Drinking Rice Water for Glowing Skin: जब भी कोरियन ब्यूटी सीक्रेट्स या बेदाग 'ग्लास स्किन' (Glass Skin) की बात आती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल चावल के पानी (Rice Water) का आता है। अब तक लोग राइस वाटर को चेहरे पर टोनर या फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करते आए हैं, लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर इसे पीने का एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि चावल के पानी को पीने से त्वचा अंदर से नेचुरली ग्लो करने लगती है।

लेकिन क्या वाकई राइस वाटर को ड्रिंक करना त्वचा के लिए फायदेमंद है या यह सिर्फ एक और सोशल मीडिया मिथ है? आइए जानते हैं दिल्ली के कैलाश दीपक हॉस्पिटल की कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) डॉक्टर आरजू पाहवा से इसके पीछे का पूरा सच।

त्वचा के लिए क्यों खास है राइस वाटर?

डॉक्टर आरजू पाहवा बताती हैं कि चावल के भीतर प्राकृतिक रूप से कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पारंपरिक और प्राकृतिक रूप से हमारी त्वचा की सेहत को सुधारने में मदद करते हैं।

इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • अमीनो एसिड्स (Amino Acids): जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने में सहायक हैं।

  • विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स: जो फ्री-रेडिकल्स से लड़कर स्किन को बूढ़ा होने से बचाते हैं।

  • एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण: जो त्वचा की सूजन और रेडनेस को कम करते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, राइस वाटर त्वचा के लिए एक नेचुरल बैरियर (प्राकृतिक सुरक्षा कवच) की तरह काम कर सकता है। यह स्किन टोन को ब्राइट और इवन (एकसमान) बनाने में भी मदद करता है। यदि आपको चावल से कोई विशेष एलर्जी नहीं है, तो इसके नुकसान या हार्मफुल इफेक्ट्स बेहद दुर्लभ (Rare) होते हैं।

 राइस वाटर पीने से शरीर और स्किन को क्या मिलता है?

चावल के पानी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स (Carbs) हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। जब शरीर आंतरिक रूप से एनर्जेटिक रहता है, तो स्किन रिपेयरिंग की प्रक्रिया और नए सेल्स (कोशिकाओं) के बनने की रफ्तार बेहतर होती है। इसके अलावा, इसे पीने से बॉडी को बेहतरीन हाइड्रेशन मिलता है, जिससे स्किन सेल्स अंदर से हेल्दी रहते हैं और त्वचा पर एक प्राकृतिक चमक दिखाई देती है।

 क्या कहते हैं साइंटिफिक एविडेंस?

भले ही राइस वाटर एक बेहतरीन नेचुरल रेमेडी है और इसे चेहरे पर लगाना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन डॉक्टर स्पष्ट करती हैं कि इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण (Scientific Evidence) नहीं है कि राइस वाटर को पीने या लगाने से आपकी एजिंग (बुढ़ापा) पूरी तरह रुक जाएगी, स्किन पूरी तरह व्हाइट हो जाएगी या यह आपको सूरज की हानिकारक यूवी (UV) किरणों से पूरी तरह बचाएगा। इसे केवल एक सहायक घरेलू उपाय के तौर पर देखा जाना चाहिए।

 घर पर राइस वाटर तैयार करने और स्टोर करने का सही तरीका

अगर आप भी इस नेचुरल रेमेडी को आजमाना चाहते हैं, तो इसे इस तरह तैयार करें:

  1. चावल को अच्छी तरह धोकर साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें।

  2. इसके बाद इसे पर्याप्त पानी में उबालें। उबलने के बाद जो मांड या गाढ़ा पानी बचता है, वही राइस वॉटर है।

  3. आप इसे एक-दो घंटे के लिए फर्मेंट (खमीर उठने) करके फ्रिज में रख सकते हैं।

डॉक्टर के अनुसार, घर पर बनाए गए राइस वाटर को बहुत दिनों तक स्टोर करके इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फ्रिज में रखने पर आप इसे 24 घंटे से लेकर अधिकतम दो-तीन दिनों तक ही इस्तेमाल में लाएं। इसके बाद इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू कम होने लगती है और इसमें बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है।

Tags